सोनी राजदान ने सरकार से पूछा - 16 से 40 साल तक के उम्र के लोगों को पहले कोरोना वैक्सीन क्यों नहीं लग रही?
अभिनेत्री सोनी राजदान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। सोनी आजकल अपने विचारों और मन में उठ रहे सवालों को खुलकर साझा कर रही हैं। इसी बीच सोनी ने एक बार ट्वीट कर एक सवाल किया है। उनका यह सवाल कोरोना वैक्सीन को लेकर है जिसके बाद से वो सुर्खियों में बनी हई हैं।
सोनी राजदान ने ट्वीट में लिखा कि सबसे पहले 16 से 40 साल की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी चाहिए क्योंकि इस उम्र के तबके के लोग काम करने या अन्य कई उद्देश्यों की वजह से बाहर जाते हैं। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि इन लोगों को पहले वैक्सीन क्यों नहीं लग रही है।'
When it’s really the 16 to 40 age group that’s ‘socialising’ going out to work, bars, nightclubs etc (the last 2 without masks mostly) just can’t understand why they aren’t getting the vaccine first 🙈 @uddhavthackeray @AUThackeray
विज्ञापन विज्ञापन— Soni Razdan (@Soni_Razdan) March 24, 2021
सोनी के इस सवाल पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभिनेता रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोनी राजदान की चिंता होनी जायज भी है आखिरकार रणबीर उनकी बेटी आलिया भट्ट को डेट जो कर रहे हैं।
हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिश्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। लगातार कोरोना के मामलो के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।