{"_id":"5d90b6a78ebc3e93be634353","slug":"sonam-kapoor-will-seen-remake-of-hollywood-film-in-bollywood-film-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि के पहले ही दिन सोनम कपूर पर हुई देवी की कृपा, शुरू करेंगी ये बड़ी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवरात्रि के पहले ही दिन सोनम कपूर पर हुई देवी की कृपा, शुरू करेंगी ये बड़ी फिल्म
Sun, 29 Sep 2019 07:20 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 29 Sep 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द जोया फैक्टर में भारतीय क्रिकेट टीम के लकी चार्म के तौर पर दिखाई दीं जूनियर कपूर सोनम ने अपनी अगली फिल्म के लिए बड़ा हाथ मारा है। वह जल्द ही एक मशहूर विदेशी फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आने वाली हैं। फिल्म की गुपचुप तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। और, उम्मीद है कि जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान हो जाएगा।
विज्ञापन
साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान के साथ सोनम कपूर की फिल्म जोया फैक्टर तमाम टोनों टोटकों के बावजूद भले उनके लिए लकी न रही हो। पर नवरात्रि के पहले ही दिन सोनम पर देवी की कृपा हो गई है। दरअसल, सोनम के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। फिल्म के निर्माता होंगे सुजॉय घोष और ये फिल्म हिट कोरियन फिल्म ब्लाइंड की हिंदी रीमेक होगी। ब्लाइंड आठ साल पहले रिलीज रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी जिसके लिए सोनम कपूर ने हामी भर दी है। इस फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा करेंगे। शोम इससे पहले बदला और जिंदाबाद जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सुजॉय ने कोरियन फिल्म ब्लाइंड के राइट्स ले लिए हैं और इस फिल्म के लिए सोनम कपूर को भी चुन लिया गया है। सुजोय इस फिल्म की शुरुआती तैयारियों में व्यस्त हैं। जैसे ही यह प्लानिंग खत्म होगी वैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन