फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor took her son on a trip to London Vayu fell in love with this book

Sonam Kapoor Post: सोनम कपूर ने बेटे को कराई लंदन की सैर, 6 महीने के वायु को लगा इस किताब का चस्का

Tue, 14 Mar 2023 10:32 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 14 Mar 2023 10:32 AM IST
सार

सोनम कपूर ने बेटे वायु आहूजा को लंदन की सैर कराई है। साथ ही बेटे को ये पॉपुलर किताब भी पढ़ाती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Sonam Kapoor took her son on a trip to London Vayu fell in love with this book
सोनम कपूर ने बेटे को कराई लंदन की सैर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनम कपूर बीते लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वहीं, मां बनने के बाद एक्ट्रेस अपना पूरा समय अपने बच्चे को दे रही हैं। मुंबई में परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करने के बाद सोनम वापस से लंदन जा पहुंची हैं। इसी कड़ी में फैंस को अपडेट करते हुए सोनम ने अपने छह महीने के बेटे वायु के साथ कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में सोनम पति आनंद आहूजा और बेटे के साथ लंदन की सड़कों पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

महंगे स्ट्रॉलर में घूमते दिखा वायु आहूजा 

सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। पहली फोटो में सोनम दोस्तों के साथ सड़क पर सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति आनंद ने वायु को गोद में पकड़ रखा है। सेकेंड एक बुमरैंग है, इसमें आनंद गोद में लिए अपने बच्चे को निहारते देखे जा रहे हैं। तीसरी फोटो में सोनम कैमरे के लिए पोज देती और वायु डायर के महंगे स्ट्रॉलर में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर के बेटे को लगा इस किताब का चस्का

सोनम कपूर के जरिए साझा की गई बाकी फोटोज में खाने और रेस्त्रां की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही आखिरी पिक्चर बेहद क्यूट है। इसमें सोनम बेटे वायु के साथ 'द पेपर डॉल्स' किताब पढ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है,'हमारे छोटे से परिवार में नए जुड़ाव के साथ नॉटिंग हिल में वीकेंड।' 

यह भी पढ़ें : लैक्मे फैशन वीक में सोनम कपूर की भाभी अंतरा ने बेबी बंप के साथ किया वॉक, एक्ट्रेस ने कही यह बात

करीना कपूर ने कमेंट कर की तारीफ 

सोनम कपूर का ये फैमिली पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस समेत सितारे भी पोस्ट पर बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं। करीना कपूर खान ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,'जूलिया डोनाल्डसन द्वारा 'द पेपर डॉल्स'। बेस्ट।' पति आनंद आहूजा ने रिएक्ट करते हुए लिखा है,' इस भावना का वर्णन कैसे करें … सोनम कपूर आपके जादू के लिए प्रशंसा।' सोनम कपूर की बहन रिया कपूर के पति करण बूलानी ने पोस्ट पर रेड हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप कर प्यार बरसाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed