फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam feel surprise offer work with salman khan

'मेरे लिए अजीब है सलमान की प्रेमिका बन जाना'

Sat, 06 Sep 2014 03:01 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
 sonam feel surprise offer work with salman khan

सोनम कपूर के सामने जब अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के साथ रोमांस करने का प्रस्ताव रखा गया तो प्रतिक्रिया में उनके मुंह से 'ओह माय गॉड' निकला।

विज्ञापन


सोनम कहतीं हैं कि उनके लिए फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या और सलमान के साथ काम करना थोड़ा अजीब भी था. इन दोनों लोगों के रोमांटिक गीतों को वह अपनी किशोरावस्था में सुना करती थीं।
विज्ञापन

मेरे लिए अजीब है सलमान की प्रेमिका होना

 sonam feel surprise offer work with salman khan

29 वर्षीया सोनम ने बताया, "सूरज जी और सलमान के साथ काम करना सबसे अजीब चीज जैसा है, क्योंकि मैं प्रेम (सलमान का किरदार) को देखकर बड़ी हुई और इस प्रस्ताव पर मेरी प्रतिक्रिया 'ओह माय गॉड' जैसी रही! प्रेम मेरे साथ रोमांस कर रहा है​।​"​

​​ उन्होंने कहा, "मैं उनकी 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' सरीखी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं और मेरे लिए यह 'ओह माय गॉड' क्षण जैसा है​। इसलिए मुझे उस समय स्वयं को चिकोटी काटनी पड़ी​।​"​ हालांकि, सोनम की सलमान के साथ यह पहली फिल्म नहीं है​।​ वह उनके साथ अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' में रोमांस कर चुकी हैं​।​


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed