फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड के साथ नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची सोनम कपूर, पापा ने क्लिक की फोटो

Thu, 04 May 2017 10:20 AM IST
amarujala.com -presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com -presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Thu, 04 May 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
sonam and akshay receive their first national award
साेनम कपूर

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को इस साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अक्षय कुमार सहित विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक राजेश मापुस्कर और के विश्वनाथ को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।



अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता : 

सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले और सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म - दशाक्रिया
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - मनोज जोशी (दशाक्रिया)
सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - महेशिंते प्रथिकूरम (मलयालम फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग - पेली चुप्लु (तेलुगु फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायक - सुंधराय्यर (तमिल फिल्म जोकर)
सर्वश्रेष्ठ फिमेल प्लेबैक गायिका - इमान चक्रवर्ती (प्रकटन)
नरगिस दत्त पुरस्कार - दिक्चो बनात पलाक्स
सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म - सतमनाम भावती
सर्वश्रेष्ठ डेब्यूट फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार - अलिफा (बंगाली फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी और प्रोडक्शन डिजाइन - 24 (तमिल फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्शन पुरस्कार - बाबू पद्मनाभा ( कन्नड़ फिल्म अल्लामा)
सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स - वैरामुथु (धर्म दुराई) और अनुपम रॉय (प्रकटन)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप - अल्लामा
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार - अधीश प्रवीण, नूर इस्लाम, सैमुल आलम और मनोहर के.
सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियाग्राफर - पीटर हेन (पुलीमुरुगन)
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइनर - जयदेवन (मलयालम फिल्म, काडु पूकुन्न नेरम)
सर्वश्रेेष्ठ कोरियोग्राफी - राजू सुंदरम (जनता गैराज)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर - साइकल (मराठी फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म अवार्ड - महायोद्धा रामा
सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण संरक्षण - लोकताक लैरेंबी
विशेष पुरस्कार - कड़वी हवा (हिंदी फिल्म) और मुक्ति भवन (हिंदी फिल्म)

ब्वॉयफ्रेंड के साथ नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची सोनम कपूर, पापा ने क्लिक की फोटो

sonam and akshay receive their first national award
साेनम कपूर
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म रुस्तम में एक देशभक्त नौसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से सम्मानित किया गया। यह फिल्म 1959 के नानावती हत्याकांड पर आधारित थी। उन्हें रजत कमल पुरस्कार के साथ 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं मलयालम फिल्म ‘मिन्नामिनुंगी-दि फायरफ्लाई’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सीएम सुरभी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया। उन्हें भी रजत कमल पुरस्कार और 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। उन्होंने अपने कैरियर के शुरूआती दौर में मिले इस पुरस्कार के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।

ये भ्‍ाी पढ़ें- बॉलीवुड की सबसे बोल्ड सिंगर ने कराया ऐसा फोटोशूट, सनी लियोन को भी छोड़ा पीछे

ब्वॉयफ्रेंड के साथ नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची सोनम कपूर, पापा ने क्लिक की फोटो

sonam and akshay receive their first national award
साेनम कपूर

बॉलीवुड फिल्म ‘नीरजा’ के निर्देशक राम माधवानी को सर्वश्रेष्ठ हिंदी भाषी फिल्म के सम्मानित किया गया। वहीं महिलाओं पर आधारित अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ को सामाजिक मुद्दे पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पिंक बनाने वाले बंगाली फिल्मों के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने कहा कि वह अब और अधिक हिंदी फिल्में बनाना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें- 'बाहुबली 2' देखने के बाद इस हीरोइन के पैरों तले खिसक गई जमीन, सामने आया ऐसा सच
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड के साथ नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची सोनम कपूर, पापा ने क्लिक की फोटो

sonam and akshay receive their first national award
साेनम कपूर
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मराठी फिल्म ‘कसाव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के खिताब से नवाजा गया। इस फिल्म को स्वर्ण कमल और निर्माता व निर्देशक दोनों को ढाई-ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस फिल्म का निर्देशन सुनील सुख्तांकर और सुमित्रा भावे ने किया था। यह फिल्म अवसाद और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित थी। वहीं कश्मीरी अभिनेत्री जायरा वसीम को आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि नागेश कुकुनुर कि फिल्म ‘धनक’ को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार मिला।

ये भी पढ़ें- दीपक तिजोरी की बेटी ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सारा और जाह्नवी तक को छोड़ा पीछे
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड के साथ नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची सोनम कपूर, पापा ने क्लिक की फोटो

sonam and akshay receive their first national award
साेनम कपूर
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ ने स्पेशल इफेक्ट की श्रेणी की में पुरस्कार हासिल किया। वहीं मापुस्कर को फिल्म ‘वेंटीलेटर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। उन्हें स्वर्म कमल और ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा द्वारा निर्मिंत इस फिल्म ने तीन पुरस्कार प्राप्त किए। वेंटीलेटर ने सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ फाइनल मिक्स्ड ट्रैक का पुरस्कार भी अपने नाम किया। अभिनेता मोहनलाल को पुलीमुरुगन, जनता गैराज और मुंथीरिवल्लीकल थलीरक्कुंबोल जैसी फिल्मों के लिए स्पेशल ज्यूरी पुरस्कार दिया गया।

ये भी पढ़ें- यूं भंग हो गई स्वामी ओम की तपस्या, बिकनी गर्ल का वीडियो वायरल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed