Photos: आज भी पहले की ही तरह फिट हैं सोनाली बेंद्रे, 16 साल पुरानी ड्रेस पहन दिया सबूत
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपना 16 साल पुराना आउटफिट पहना है, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी अक्सर बात करती हैं और सोनाली के इसी अंदाज को फैंस पसंद करते हैं लेकिन इस बार सोनाली बेंद्रे अपने एक आउटफिट की वजह से तारीफ बटोर रही हैं, जो उन्होंने 16 साल बाद रिपीट किया है। अभिनेत्री ने अपने लुक की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं।
दरअसल, सोनाली बेंद्रे हाल ही में हुमा कुरैशी और साकिब अलीम की ईद पार्टी में अपने पति के साथ पहुंचीं। इस मौके पर अभिनेत्री ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता और पायजामी पहनी थी। इसके साथ अभिनेत्री ने मैचिंग दुपट्टा लिया था। इस मौके की तस्वीरें सोनाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ सोनाली ने 16 साल पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह एक्टर पियर्स ब्रॉसनन के साथ नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि बीते 16 साल में सोनाली के लुक में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
View this post on Instagram
सोनाली बेंद्रे ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'तब और अब की तस्वीरें मेरी फेवरेट हैं। इससे पता चलता है कि कितना कुछ बदल गया है लेकिन कुछ चीजें अब भी नहीं बदली हैं जैसे कि मैं एक पुरानी ड्रेस में फिट हो रही हूं। इसे मैंने 16 साल पहले पहना था, जब मैं प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में थी। अब साल 2022 में मैं उसी आउटफिट में हूं। इसे लेकर बहुत खुश हूं कि कुछ नहीं बदला है।'
सोनाली बेंद्रे के इस लुक पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी दीवाने हो गए हैं। अभिनेत्री की तस्वीरों पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट में खुशी वाला इमोटिकॉन भेजा है। इसके अलावा, तब्बू और हुमा कुरैशी ने कमेंट में हार्ट इमोटिकॉन लगाया है। इनके अलावा, फैंस भी सोनाली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।