Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा को आया फैंस पर गुस्सा, आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ?
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति और एक्टर जहीर इकबाल के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। यहां कुछ ऐसा हो गया कि वह अपने ही फैंस पर गुस्सा हो गईं। आखिर क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ जानिए?
विस्तार
एक्ट्रेस सोनाक्षी हमेशा ही अपने कूल नेचर के लिए बॉलीवुड में जानी जाती रही हैं। फैंस के साथ भी वह हमेशा अच्छे से बिहेव करती हैं। हाल ही में सोनाक्षी का अलग ही रूप नजर आया, वह अपने ही फैंस पर भड़क गईं। ऐसा होने के पीछे क्या वजह रही, विस्तार से जानिए।
फैंस का बिहेवियर नहीं भाया
सोनाक्षी को हाल ही में एक इवेंट में देखा गया, वह इस जगह पर आकर काफी एंज्वॉय कर रही थीं। कुछ देर बार फैंस भी सोनाक्षी के आसपास आ गए। वह लगातार सोनाक्षी के फोटो ले रहे थे, साथ में सेल्फी लेने की कोशिश भी कर रहे थे। एक वक्त के बाद यह सब देखकर सोनाक्षी ने अपना सब्र खो दिया। सोनाक्षी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनाक्षी फैंस को वीडियो में कहती दिखीं- ‘बस हो गया, बस हो गया, अब आप लोग यहां से हट जाइए।’ वह दूसरी तरफ फैंस को जाने का इशारा करती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा के सामने आया दहाड़ता हुआ शेर, क्या रहा अभिनेत्री का रिएक्शन, जानिए?
यूजर्स ने किए कमेंट्स
सोनाक्षी के इस वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट किए। एक यूजर्स ने लिखा- ‘बहुत बढ़िया किया।’ वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है- ‘लोग सच में परेशान कर देते हैं।’ एक और यूजर ने सोनाक्षी को ही टारगेट किया, वह इस सब बातों को एक्ट्रेस का ड्रामा बता रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: कई साल बड़े एक्टर ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने से कर दिया था इनकार, कहा- वो मुझसे लगती हैं
कई एक्टर्स के साथ फैंस ने किया मिसबिहेव
पिछले दिनों करीना कपूर के साथ भी एयरपोर्ट पर फैंस ने मिसबिहेव किया, उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक्ट्रेस को बुरी तरह से घेर लिया। इस वजह से करीना काफी परेशान हुईं। साथ ही करीना कपूर गुस्से से तमतमा गई थीं। इसी तरह सुनील शेट्टी के साथ भी फोटो खिंचवाने के लिए फैंस ने धक्का-मुक्की की। सुनील शेट्टी ने भी फैंस को ऐसा करने के लिए डांट दिया था। फैंस के मिसबिहेव करने के ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।