फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi like deepika mychoice

शारीरिक संबंध की आजादी पर बोल पड़ी सोनाक्षी

Wed, 01 Apr 2015 09:12 AM IST
मधु पाल मुंबई से/बीबीसी हिंदी के लिए
मधु पाल मुंबई से/बीबीसी हिंदी के लिए Updated Wed, 01 Apr 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
sonakshi like deepika mychoice

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी से शारीरिक संबंध से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय खुलकर सबके सामने रख दी है। दीपिका पादुकोण का वीडियो 'माई च्वायस' को जितने लोग पसंद कर रहे हैं उतने ही लोग इसे नापसंद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


नारी सशक्तिकरण के नए पहलू को दिखाने के लिए बनाए गए इस वीडियो को लेकर अब काफ़ी लोग खुल कर आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं। आपत्ति दर्ज करवाने वालों की लिस्ट में नया नाम जुड़ा है सोनाक्षी सिन्हा का।
विज्ञापन


दीपिका के हिसाब से इस वाडियो के माध्यम से उन्होनें अपने विचारों की अभिव्यक्ति की है लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, "मैनें अभी तक दीपिका को वो वीडियो नहीं देखा है लेकिन मुझे ये पता है कि वो वीडियो महिला सशक्तिकरण की विचारधारा को लेकर बना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाक्षी ने आगे कहा, "लेकिन मेरा मानना है कि सशक्तिकरण उन महिलाओं का किया जाना चाहिए जिन्हें इसकी ज़रूरत है न कि हम जैसे लोगों को जिनकी परवरिश सुख और समृद्धि में हुई हो।"

सोनाक्षी इस पहल को अच्छा मानती हैं लेकिन वो कहती हैं, "महिला सशक्तिकरण का ये मतलब नहीं है कि आप किस तरह के कपड़े पहने या किसके साथ शारिरिक संबंध रखना चाहते हैं, मेरे लिए सशक्तिकरण है महिलाओं को रोज़गार और ताकत देना।"


वैसे सोनाक्षी ने ज़ोर देकर कहा कि ये वीडियो अच्छी पहल है लेकिन समाज के पिछड़े तबकों तक इसकी पहुंच ज़रूरी है। इस वीडियो में दीपिका के अलावा निमरत कौर, ज़ोया अख़्तर जैसी बॉलिवुड हस्तियां भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed