फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sona Mohapatra Comment About Late Shefali Jariwala Song Kaanta laga Social Media Users Troll Singer

Sona Mohapatra: शेफाली जरीवाला के गाने ‘कांटा लगा’ पर कमेंट करके बुरी फंसी सोना; यूजर्स ने किया खूब ट्रोल

Sat, 05 Jul 2025 02:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 05 Jul 2025 02:55 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर सिंगर सोना महापात्रा को यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सोना महापात्रा इस बार दिवंगत शेफाली जरीवाला पर कमेंट करके बुरी फंस गईं। जानिए, सिंगर ने शेफाली के बारे में ऐसा क्या कह दिया है। 

विज्ञापन
Sona Mohapatra Comment About Late Shefali Jariwala Song Kaanta laga Social Media Users Troll Singer
सिंगर सोना महापात्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamohapatra

विस्तार

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हाल ही में निधन हुआ। शेफाली के फैंस इस बात से दुखी हैं। इसी बीच सोना महापात्रा ने शेफाली और उनके रीमिक्स सॉन्ग को लेकर ऐसी बात कही कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस ट्रोलिंग के बीच एक बार फिर से सोना महापात्रा ने एक पोस्ट भी पूरे मामले को लेकर साझा की है। 

विज्ञापन

‘कांटा लगा’ रीमिक्स करने वाले मेकर्स को लताड़ा
सिंगर सोना महापात्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह बिना नाम लिए ‘कांटा लगा’ रीमिक्स सॉन्ग बनाने वाले मेकर्स को लताड़ लगाती दिखीं। दरअसल, शुक्रवार को डायरेक्टर जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू ने घोषणा की थी कि वह सॉन्ग ‘कांटा लगा’ को रिटायर कर रहे हैं और अब इसका सीक्वल नहीं बनेगा। इस बात पर सोना महापात्रा ने कमेंट किया। सोना महापात्रा ने लिखा, ‘आरडी बर्मन, मजहूर सुल्तानपुरी और लता मंगेशकर ने मिलकर ‘कांटा लगा’ गाना बनाया था। मगर कुछ लोग इस गाने का मेकर खुद को बता रहे हैं। पीआर के जरिए किसी की मौत का फायदा उठा रहे हैं। दो लोगों ने एक 19 साल की लड़की को लेकर एक बेहूदा गाना बनाया, तो क्या असल मेकर्स से इजाजत ली? 42 साल की उम्र दराज महिला को शांति मिले।’ इसी बात पर सिंगर ट्रोलिंग हुई। इसके बाद सोना महापात्रा ने अपनी बात पर टिके रहते हुए, दोबारा यही पोस्ट शेयर की और ट्रोल करने वालों को उनकी बात पर गौर करने के लिए कहा। 

विज्ञापन

सिंगर के कमेंट पर भड़क गए यूजर्स 
जब सोना महापात्रा ने ‘कांटा लगा’ सॉन्ग के मेकर्स पर कमेंट किया तो उसमें शेफाली के लिए खराब भाषा का इस्तेमाल किया। इस बात से सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। रेडिट पर कई यूजर्स ने सोना महापात्रा को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘सोना महापात्रा का कमेंट बहुत ही असंवेदनशील है। उसने शेफाली का नाम नहीं लिया, उसे एक 40 साल की ओल्ड लेडी लिखा है। सोना हमेशा ही खराब बात करती है।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘ यह बात शेफाली के घरवालों को दुख पहुंचाएगी। किसी मर चुके व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें करना अच्छी बात नहीं है।’ आगे एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘किसी मर चुके इंसान से जलन रखना, यह तो हद है।’  



सोना महापात्रा का विवादों से पुराना नाता 
पहली बार नहीं है कि सोना महापात्रा किसी तरह के विवाद में फंसी हों। पहले भी वह कई लोगों के बारे में बेबाक बातें कर चुकी हैं। इस वजह से उनकी ट्रोलिंग भी हुई है। सलमान खान को लेकर भी पिछले दिनों सोना महापात्रा ने कमेंट किया था, जिसे लेकर वह ट्रोल हुईं। उन्होंने सलमान को कम उम्र की हीरोइन के साथ काम करने को लेकर आड़े हाथों लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed