Tumbbad: सोहम शाह ने 'तुम्बाड' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा हॉरर फैंटेसी फिल्म का दूसरा भाग?
अभिनेता सोहम शाह ने 'तुम्बाड' के सीक्वल पर खुलकर बात करते हुए बताया है कि टीम फिल्म के अगले भाग पर कैसे काम कर रही है।
विस्तार
हाल ही में, सोहम शाह ने इस पर खुलकर बात की और कहा कि एक या दो सीक्वल पर निश्चित रूप से विचार किया जा रहा है। हालांकि, यह अभी नहीं होगा। अभिनेता ने कहा कि अभी सीक्वल लिखा जा रहा है। 'तुम्बाड' को रिलीज हुए पांच साल हो चुके हैं, लेकिन वह अभी भी सीक्वल के लिए आईडिया को स्क्रिप्ट के रूप में पेपर पर उतरने की कोशिश कर रहे हैं।
Ali Fazal: हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' से रिलीज हुआ अली फजल का पहला पोस्टर, सख्त लुक में अभिनेता ने जीता फैंस का दिल
उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि पहली फिल्म ने कल्ट का दर्जा हासिल कर लिया है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह सीक्वल की कहानी से समझौता कर सकते हैं, क्योंकि यह मास्टरपीस के साथ अन्याय होगा। 'तुम्बाड' की असामान्य कहानी के बावजूद सोहम को यकीन था कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।
Dipika kakar: दीपिका कक्कड़ को प्रेग्नेंसी में इस बीमारी ने घेरा, एक्ट्रेस ने बताया कैसे रख रहीं खुद का ख्याल
उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि वह कुछ अलग कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपने जीवन के सात साल उसी के लिए दिए। सोहम वर्तमान में सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया और विजय वर्मा अभिनीत अपनी रिलीज हुई वेब सीरीज 'दहाड़' के लिए शानदार समीक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
Shefali Shah: अपने जन्मदिन के जश्न की खास तैयारी कर रहीं शेफाली, परिवार को थमाई प्लानिंग लिस्ट