फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dipika Kakar shares video and reveal she is facing Diagnosed with gestational diabetes in pregnancy

Dipika kakar: दीपिका कक्कड़ को प्रेग्नेंसी में इस बीमारी ने घेरा, एक्ट्रेस ने बताया कैसे रख रहीं खुद का ख्याल

Thu, 18 May 2023 01:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 18 May 2023 01:54 PM IST
सार

दीपिका कक्कड़ इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इस बीच दीपिका ने खुलासा किया कि उन्हें जेस्टेशनल डायबिटीज हो गया है।

विज्ञापन
Dipika Kakar shares video and reveal she is facing Diagnosed with gestational diabetes in pregnancy
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर का रोल अदा कर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। दीपिका का प्रेग्नेंसी के थर्ड सेमेस्टर है। जब से दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, तब से वह उससे जुड़ी छोटी से छोटी बातें फैंस से शेयर करती हैं। दीपिका फूड क्रेविंग से लेकर फिटनेस रूटीन तक की बातें सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि उन्हें जेस्टेशनल डायबिटीज हो गया है।

विज्ञापन

इस बात की जानकारी दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग 'दीपिका की दुनिया' के जरिए दी है। दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उन्हें जेस्टेशनल डायबिटीज हो गया है, जो एक तरह का शुगर ही है। उन्होंने ये भी साफ किया कि इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है। ये आमतौर पर प्रेग्नेंट औरतों को हो जाता है। मगर डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा परहेज करने और ख्याल रखने की एडवाइज दी है

विज्ञापन
विज्ञापन

Dipika Kakar shares video and reveal she is facing Diagnosed with gestational diabetes in pregnancy
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़ ने बताया कि जेस्टेशनल डायबिटीज सिर्फ मीठा खाने से ही नहीं होता, कहा जाता है कि जब आपका बेबी ग्रो करता है और प्लेसेंटा के चलते ऐसा संभव होता है। एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें मीठा खाने से मना किया है। चावल, खजूर, बेकरी वाली चीजों से परहेज करने के लिए भी बोला है। इसके अलावा ज्यादा वॉक और एक्सरसाइज करने के लिए सलाह दी है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने बताया कि वह रोजाना एक घंटा वॉक करती हैं लेकिन अब जेस्टेशनल डायबिटीज होने के बाद वह रात में खाने के बाद भी वॉक किया करेंगीं। बता दें कि जेस्टेशनल डायबिटीज में प्रेग्नेंट औरत का हाई ब्लड शुगर हो जाता है। अगर लापरवाही बरती गई तो इसका असर बच्चे पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: अपने जन्मदिन के जश्न की खास तैयारी कर रहीं शेफाली, परिवार को थमाई प्लानिंग लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed