फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soha Ali Khan, Radhika Apte, Suriya Receive Covid-19 Vaccine Shares Photos

कोरोना वैक्सीन: सोहा अली खान, राधिका आप्टे और साउथ एक्टर सूर्या ने लगवाया टीका, तस्वीरें वायरल

Tue, 22 Jun 2021 08:21 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Jun 2021 08:21 PM IST
सार

  • सोहा अली खान, राधिका आप्टे और साउथ एक्टर सूर्या ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
  • सेलेब्स ने वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
  • सोहा अली खान ने फैंस से पूछा- मैंने वैक्सीन लगवा ली और आपने?

विज्ञापन
Soha Ali Khan, Radhika Apte, Suriya Receive Covid-19 Vaccine Shares Photos
सोहा अली खान, सूर्या, राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस के मामलों में अब कमी आ रही है। ऐसे में लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। लेकिन लोगों से लगातार हर तरह की सावधानियां बरतने के लिए कहा जा रहा है।। लोगों से कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अपील की जा रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार आगे आकर कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं और अपने फैंस को भी टीका लगवाने के लिए कह रहे हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में एक्ट्रेस सोहा अली खान ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। सोहा अली खान ने अपने पति और एक्टर कुणाल खेमू के साथ वैक्सीन लगवाई है। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मैं वैक्सीन लगवा ली और आपने? वीडियो क्रेडिट और वैक्सीन पार्टनर कुणाल खेमू।' पत्नी और अभिनेत्री सोहा अली खान से पहले कुणाल खेमू ने भी वैक्सीन लगवाते हुए फोटो शेयर की थी। एक्टर ने कैप्शन में लिखा था,  'वैक्सीनेटेड और अब सेट पर वापसी के लिए तैयार'। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

 

इसके अलावा एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। उन्होंने भी अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आखिरकार वैक्सीनेशन हो गया। जैब्बड।’ उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा ली है। उन्होंने अपनी और पत्नी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वैक्सीनेटेड।' बता दें, फरवरी में सूर्या कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने पोस्ट करते हुए फैंस को दी थी। अभिनेता कुछ ही दिनों में संक्रमण से स्वस्थ हो गए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suriya Sivakumar (@actorsuriya)



देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स खुद के वैक्सीनेशन की तस्वीरें शेयर कर लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed