सोशल मीडिया: आर्यन खान की बेल के बाद हैलोवीन पार्टी करती नजर आईं सुहाना खान, इंटरनेट पर सामने आई तस्वीर
आर्यन के जेल से बाहर आने के बाद शाहरुख खान की बेटी और आर्यन की बहन सुहाना खान न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ हैलोवीन मनाती नजर आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग्स क्रूज मामले में लंबे समय से जेल में बंद बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल गई है। आर्यन की जमानत के बाद से ही शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान काफी खुश हैं। वहीं, आर्यन के जेल से बाहर आने के बाद शाहरुख खान की बेटी और आर्यन की बहन सुहाना खान न्यूयॉर्क में जश्न मना रही हैं। सुहाना इस समय न्यूयॉर्क में हैं। हाल ही में वह अपने दोस्तों के साथ हैलोवीन मनाती नजर आईं।
सुहाना की पार्टी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की इन तस्वीरों में वह एक टाई-अप बैक के साथ एक बेबी ब्लू रंग की ड्रेस में बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। इस तस्वीरों में उनके साथ उनकी दोस्त प्रियंका और रैना भी दिखाई दे रही हैं। उनकी दोस्त प्रियंका ने पार्टी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा "एक जेब भरी धूप मिली!" वहीं, सुहाना ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा "आई लव यू।"
हफ्तों में यह पहली बार है जब सुहाना को देखा गया है। उनके भाई आर्यन खान के मुंबई में एक ड्रग मामले में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लो प्रोफाइल बनाई रखी है।
उन्होंने इस महीने अपने अकाउंट से सिर्फ तीन बार ही पोस्ट शेयर किया। पहले शाहरुख और गौरी को उनकी 30वीं शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए, दूसरे आर्यन को जमानत मिलने का जश्न मनाने के लिए और तीसरा अपनी सबसे अच्छी दोस्त अनन्या पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए।
गौरतलब है कि आर्यन खान को एनसीबी ने 02 अक्तूबर को मुंबई में ड्रग्स रेव पार्टी के दौरान हुई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह उन्हें 25 दिन बाद जमानत मिली। जिसके दो दिन बाद उन्हें जेल से बाहर आने का मौका मिला।