सोशल मीडिया: शहनाज गिल के गाने को सुन भावुक हुए क्रिकेटर राशिद खान, बोले- अल्लाह आपको ताकत दे…
शहनाज गिल के गाने 'तू यहीं है' ने एक बार फिर उनके फैंस को भावुक कर दिया है। 'सिडनाज' की जोड़ी को याद कर उनके फैंस की आंखे नम हो गई हैं।
विस्तार
टेलीविजन के मशहूर अभिनेता दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त शहनाज गिल ने हाल ही उनकी याद में एक गाना रिलीज किया है। शहनाज गिल के गाने 'तू यहीं है' ने एक बार फिर उनके फैंस को भावुक कर दिया है। 'सिडनाज' की जोड़ी को याद कर उनके फैंस की आंखे नम हो गई हैं। इसी बीच अब शहनाज के इस वीडियो पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। शहनाज के इस गाने पर कमेंट करते हुए राशिद ने बहुत सारी हिम्मत और ताकत के लिए दुआएं कीं।
शहनाज गिल ने अपने इस गाने में सिद्धार्थ और अपने बिग बॉस में गुजारे पलों को दिखाया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह शहनाज उनके बिना एक पल भी नहीं रह सकती थी और आज कैसे वह उनके बिना ही जीना सीख रही हैं।
यह गाना सुन राशिद अपने दुख को बयां करने से खुद को रोक नहीं पाए। इस वीडियो को देख राशिद ने अपने इंस्टाग्राम पर शहनाज के लिए दुआएं मांगते हुए कमेंट किया "अल्लाह आपको ताकत दे.." इसके साथ उन्होंने कई हार्ट इमोजी भी शेयर किए। अफगान खिलाड़ी राशिद खान आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा है।
शहनाज गिल के इस गाने को यूट्यब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इन दिनों यह गाना इंटरनेट पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस गाने में शहनाज अकेले घूमती नजर आ रही हैं और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिताए गए पल याद कर रही है। गाने में बिग बॉस 13 से सारे सीन लिए गए है, जहां पहली बार दोनों की मुलाकात हुई थी।