फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again Salman Khan to have cameo as Chulbul Pandey in Ajay Devgn movie deets inside as per report

Singham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन में दिख सकते हैं चुलबुल पांडे? जानिए सलमान खान का किरदार क्या....

Sun, 27 Oct 2024 12:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 27 Oct 2024 12:51 PM IST
सार

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी बीच एक जानकारी सामने आई है कि फिल्म में सलमान खान का एक खास कैमियो होगा। चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान की जबर्दस्त परफॉर्मेंस होगी।

विज्ञापन
Singham Again Salman Khan to have cameo as Chulbul Pandey in Ajay Devgn movie deets inside as per report
अजय देवगन-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों हर जगह दो ही फिल्मों का नाम चर्चा में बना हुआ है। एक है अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 और दूसरी फिल्म कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3। दोनों ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इन दोनों ही फिल्मों से जुड़ी मजेदार जानकारी प्रशंसकों को उत्साहित कर देती हैं। बहरहाल, फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
विज्ञापन


सलमान का हो सकता है कैमियो?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान अपने दोस्त अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे के रूप में कैमियो करने के लिए सहमत हो गए हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार की दो मिनट की परफॉर्मेंस होगी, जो प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों को खुश कर देगी। चुलबुल पांडे का कैमियो खान की अब तक की सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक होने की उम्मीद है। दबंग खान को रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में पेश करने के लिए कई तरह की तैयिरयां की जा रही हैं। आखिरकार, चुलबुल पांडे और सिंघम के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित मुलाकात इस फिल्म में होने वाली है।
विज्ञापन



अक्षय का पोस्ट
कुछ दिन पहले अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अजय, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और रोहित शेट्टी के साथ अपनी एक खास तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे सभी किसी खास विषय पर चर्चा करते नजर आए थे। हालांकि, इस तस्वीर से ज्यादा इसके कैप्शन ने प्रशंसकों  का ध्यान अपनी ओर खींचा। कैप्शन में लिखा था, "हम सब ने मिल के इतनी सी चुलबुल बातें कीं।" अक्षय के इस पोस्ट से कई प्रशंसक यही कयास लगाया कि फिल्म में सलमान का चुलबुल अवतार में किरदार जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


फिल्म को लेकर उत्साहित प्रशंसक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान ने 22 अक्टूबर, 2024 को ही फिल्म सिटी में इस फिल्म का कैमियो शूट कर लिया था। कैमियो शूट करने से पहले रोहित ने एक था टाइगर एक्टर से मुलाकात की थी। सिंघम अगेन में सलमान खान और अजय देवगन की इस खास मुलाकात को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। सिंघम अगेन में करीना कपूर खान , दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने पहले ही प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। 
Box Office Collection: विक्की विद्या-वेट्टैयन में हो रही टक्कर, जानें बाकी फिल्मों का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed