फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Shaan Reveals why his song Durr Kahi Durr dropped from Shah Rukh Khan and Taapsee Pannu starrer Dunki

Dunki: डंकी में नहीं दिखेगा शान का गाना 'दूर कहीं दूर', गायक ने पोस्ट साझा कर बताई वजह

Thu, 21 Dec 2023 02:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 21 Dec 2023 02:42 PM IST
सार

जाने-माने सिंगर शान ने पोस्ट साझा कर डंकी को देखने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया है। इसके साथ ही अपने गाने 'दूर कहीं दूर' को फिल्म से हटाए जाने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन
Singer Shaan Reveals why his song Durr Kahi Durr dropped from Shah Rukh Khan and Taapsee Pannu starrer Dunki
गायक शान-डंकी पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुरुआत से सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है। किंग खान के फैंस अपने चहेते सुपरस्टार को स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरता देखकर खुशी से झूम उठे हैं। बीते दिन मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें तमाम हस्तियां फिल्म देखने के लिए पहुंचीं। कई सेलेब्स फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, गायक शान ने भी फिल्म देखने को लेकर उत्साहित नजर आए। साथ ही फिल्म में उनके गाने को शामिल नहीं किए जाने की भी वजह बताई।

विज्ञापन

डंकी को लेकर बेहद उत्साहित हैं शान

जाने-माने सिंगर शान ने आज, 21 दिसंबर को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की है। अपने इस पोस्ट में गायक ने डंकी को देखने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया है। इसके साथ ही अपने गाने 'दूर कहीं दूर' को फिल्म से हटाए जाने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। गायक ने अपने पोस्ट में आज के दिन को डंकी डे बताया है। शान ने लिखा, 'सुप्रभात!, आज डंकी डे है। मैं बहुत उत्साहित हूं। इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मुझे यकीन है कि सभी को यह फिल्म पसंद आएगी। मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा गाना फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं था।' 

विज्ञापन


Animal: 'चीन जाकर दें इंग्लिश ट्यूशन', एनिमल को नेगेटिव रिव्यू देने पर संदीप ने की क्रिटिक्स की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन

शान ने बताया क्यों नहीं डंकी का हिस्सा होगा उनका गाना

शान ने अपने पोस्ट में आगे कहा, यह गाना 'दूर कहीं दूर' रिकॉर्ड किया गया था और इसे कश्मीर में फिल्माया गया, लेकिन एडिटिंग के जरिए। काफी चिंतन के बाद इस गाने को हटाने के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी का फोन आया था। उन्होंने गाने को लेकर खुलकर बात की। इसके लिए मैं वास्तव में उनकी सराहना करता हूं। मैं पूरी तरह से समझता हूं कि फिल्म पहली प्राथमिकता है। उम्मीद है कि आपको यह गाना उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट में सुनने को मिलेगा। मगर डंकी में नहीं।'




यूजर्स कर रहे गाने के रिलीज की मांग

यूजर्स शान के पोस्ट पर कमेट कर फिल्म में इस गाने की वापसी या फिर अलग से रिलीज करने के लिए बोल रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' आज 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म शाहरुख के अलावा तापसी पन्नी, विक्की कौशल और बोमन ईरानी समेत कई अन्य कलाकर अहम भूमिका में नजर आए हैं।  

Jacqueline Fernandez: हाईकोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस, जैकलीन की एफआईआर रद्द कराने की याचिका पर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed