फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Palash Sen Tested Positive For Corona Virus Despite After Taking Vaccine

गायक पलाश सेन हुए कोरोना संक्रमित, कुछ दिनों पहले ही लगवाई थी कोविड-19 वैक्सीन

Sat, 10 Apr 2021 11:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Singer Palash Sen Tested Positive For Corona Virus Despite After Taking Vaccine
पलाश सेन - फोटो : Instagram

कोरोना महामारी एक बार फिर से अपने पैर पसार रही है और कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वो लोग भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं जिन्होंने कोविड-19 की वैक्सीन लगवा ली है। अब गायक पलाश सेन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पलाश ने कुछ दिनों पहले ही वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इस बात की जानकारी खुद पलाश सेन ने दी है।

विज्ञापन


अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस बारे में जानकारी देते हुए पलाश सेन ने लिखा, 'आज जो खबर मिली वह अच्छी नहीं है। लेकिन आज वह दिन है, जब मैंने एक नई लड़ाई लड़ना शुरू की है। दुर्भाग्यवश मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और घर पर पृथक-वास में रह रहा हूं। मैं नियमित रूप से आराम, योग करके, आयुर्वेद के जरिए और खूब पानी पीकर तथा संगीत की मदद से इस रोग से लड़ रहा हूं।'
विज्ञापन


पलाश ने आगे लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपनी जांच करा लें और पृथक-वास में रहें। मैं टीके की पहली खुराक लेने के बावजूद संक्रमित हो गया।' गायक ने आईबीएस अस्पताल में दो अप्रैल को कोविड-19 वैक्सी की पहली डोज लगवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले अभिनेता परेश रावल भी कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की जद में आ चुके हैं। मनोज बाजपेयी, सतीश कौशिक, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन समेत कई सितारें कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से कई सेलेब्स स्वस्थ भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed