फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer Kailash Kher shares throwback photo he shares a glimpse from his musical journey

Kailash Kher: कैलाश खेर ने दिखाई संगीत सफर की खास झलक, 14 साल की उम्र में छोड़ा घर; लिखा- 'शांत माहौल...'

Thu, 23 Apr 2026 06:56 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 23 Apr 2026 06:56 PM IST
सार

Kailash Kher Throwback Photo: गायक कैलाश खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही गायक ने एक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
singer Kailash Kher shares throwback photo he shares a glimpse from his musical journey
कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कैलाश खेर ने 'तेरी दीवानी', 'अल्लाह के बंदे', 'सैयां', 'या रब्बा', 'चक ले दे', 'यूं ही चला चल', और 'बम लहरी' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पुरानी यादों को शेयर किया है।

विज्ञापन

कैलाश का पोस्ट
कैलाश खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कैलाश काफी यंग नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में गिटार पकड़ा हुआ है। गायका ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'शांत माहौल और पूरा आनंद'।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल की उम्र में छोड़ा घर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैलाश ने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बात करते हुए बताया कि संगीत के प्रति उनका प्रेम इतना ज्यादा था कि उसे अच्छे से करने के लिए उन्होंने 14 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था। जिसके बाद कैलाश ने शास्त्रीय और लोक संगीत की शिक्षा ली।

अपनी पढ़ाई और रोज के खर्चों के लिए कैलाश खेर ने कई टेलीविजन और रेडियो विज्ञापनों के लिए जिंगल्स रिकॉर्ड भी बनाए। इसके बाद गायक ने 2003 में फिल्म 'अंदाज' में 'रब्बा इश्क ना होवे' गाना रिलीज किया।

विज्ञापन

किस गाने से मिली कैलाश को प्रसिद्धि
आखिरकार, कैलाश खेर को बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी की फिल्म 'वैसा भी होता है 2' के गाने 'अल्लाह के बंदे' से काफी प्रसिद्धि मिली। हाल ही में गायक ने 'जोगी' नाम गाना गाया है। यह गाना उन्होंने आदि शंकराचार्य को समर्पित किया है। 

यह भी पढ़ें: डेविड धवन ने की सलमान खान की तारीफ, बताया अभिनेता को बेहतरीन और भावुक इंसान; बोले- 'हमारा रिश्ता अनोखा...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed