फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   silvester stone wants to work with salman khan

सलमान के साथ काम करना चाहता है हॉलीवुड का ये बड़ा सितारा

Mon, 25 May 2015 11:37 AM IST
Updated Mon, 25 May 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
silvester stone wants to work with salman khan

सलमान खान के दीवाने केवल भारत में ही नहीं दुनिया भर में हैं। और तो और ऐसे सितारे जिनकी दुनिया भर में तूती बोलती है भी सलमान के जादू से बच नहीं पाए हैं। ऐसे ही हॉलीवुड के एक नामी और बेहद लोकप्रिय हीरो ने सलमान के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


इस सितारे की चाहत है कि सल्लू उनके साथ एक एक्शन फिल्म में काम करें। इस बात से सलमान खान भी बेहद खुश हैं जिसके चलते उन्होंने ट्विटर पर हॉलीवुड के इस हीरो को फॉलो करने का आग्रह अपने प्रशंसकों से किया।
विज्ञापन


वैसे अगर ये दोनों हीरो एक साथ फिल्म में काम करने को तैयार हो गए और बात बन गई तो यह सचमुच बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। साथ ही प्रशंसकों को मनोरंजन की ऐसी डोज मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान के साथ काम करने की पेशकश की

silvester stone wants to work with salman khan

'दबंग' सलमान खान के दीवानों की भारत और दुनियाभर में कोई कमी नहीं है। हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टैलोन भी इस बॉलीवुड सुपरस्टार के प्रशंसक हैं। उन्होंने सलमान के साथ एक्शन फिल्म में साथ काम करने की पेशकश भी की है।

आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त सलमान ने शुक्रवार​​ को ट्विटर पर अपने 1.2 करोड़ प्रशंसकों से स्टैलोन को फॉलो करने का आग्रह किया। सलमान ने कहा कि स्टैलोन 'उनके हीरो (सलमान) के हीरो' हैं।​
​​
​उधर, स्टैलोन ने भी सलमान के इस ट्वीट के जवाब में लिखा, 'प्रतिभावान भारतीय सुपरस्टार सलमान खान को उनके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए धन्यवाद देता हूं।

हमें साथ में एक एक्शन फिल्म करनी चाहिए।' यही नहीं उन्होंने तो सलमान के साथ एक्सपेंडेबल्स जैसी फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed