Manoj Bajpayee: अलग-अलग किरदारों में खुद को कैसे ढालते हैं मनोज बाजपेयी? खास बातचीत में अभिनेता ने खोला राज
मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई की फिल्म 'साइलेंस 2' ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में अभिनेता एक बार फिर पुलिस अफसर बनकर अपराधियों से लड़ते नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेता ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर अमर उजाला से खास बातचीत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार होने वाले मनोज बाजपेयी जल्द ही नई फिल्म 'साइलेंस 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के पहले भाग को मिले प्यार के बाद फैंस इसके आगे की कहानी को जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने दर्शकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
मनोज और प्राची इन दिनों फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपनी फिल्मों और अभिनय पर खुलकर बात की। अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाले मनोज बाजपेयी से जब साक्षात्कार के दौरान पूछा गया कि अपराधी का किरदार निभाने के बाद पुलिस अफसर के रोल में खुद को ढालना कितना मुश्किल होता है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "थिएटर में कई वर्षों तक काम करने के बाद एक खास तरह की ट्रेनिंग हो जाती है। मैं फिल्म में किरदारों को पुलिसवाले या अपराधी के दृष्टिकोण से नहीं देखता हूं। मेरे लिए यह मायने रखता है कि वह आदमी क्या है? वह सोचता कैसे है और किस चीज के वजह से उसके अंदर ऐसा बलदाव आया है।"
अभिनेता ने आगे बताया कि उनके लिए किरदार की तैयारी करना काफी ज्यादा मायने रखती है। जब उनसे पूछा गया कि उसी किरदार को लंबे समय बाद फिर से निभाना कितना मुश्किल होता है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा करना उतना ही कठिन होता है, जितना कोई नया किरदार निभाना होता है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करना इसलिए मुश्किल होता है, क्योंकि पहले भाग के खत्म होने और दूसरे भाग के शुरू होने तक उस किरदार की जिंदगी में भी कई बड़े बदलाव आ चुके होते हैं, जिसको समझना बहुत जरूरी होता है।
इस बातचीत में मनोज ने बताया कि किसी भी अभिनेता को उसके निभाए किरदार से पहचाना जाना उस कलाकार की सबसे बड़ी सफलता है। आगामी फिल्म साइलेंस 2 पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म पिछले भाग से काफी अलग है। पहले भाग में एक हत्या हुई थी, लेकिन इसमें कई हत्याएं होती हैं और चीजें धीरे-धीरे परत दर परत खुलती हैं। इस साक्षात्कार में मनोज बाजपेयी ने साफ किया कि राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में प्रवेश करने को लेकर जितनी भी खबरें अब तक सामने आई हैं, वे सब महज अफवाह हैं।
Arun Govil Ramayan: अभिनय करूंगा या नहीं, अभी तय नहीं, टिकट का प्रस्ताव पहले भी आया पर इस बार मन की सुनी