सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लंबे इंतजार के बाद 23 मार्च 2025 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। एक दिन बाद खबर आई कि सिकंदर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने यूए सर्टिफिकेट दे दिया है। ताजा खबर यह है कि सलमान की फिल्म के निर्माताओं ने खुद की इच्छा से 14 मिनट के कट पर मंजूरी लेने के लिए सीबीएफसी से संपर्क किया है। कथित तौर पर निर्माताओं ने फिल्म के कई दृश्यों की अवधि कम कर दी है।
Sikandar: सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद मेकर्स ने कम किया 'सिकंदर' का रनटाइम, इन सीन्स पर खुद चलाई कैंची
Sikandar Movie: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' को पहले से सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माताओं ने खुद फिल्म का रनटाइम कम करने की योजना बनाई।
काटे गए ये सीन्स
'सिकंदर' को पहले से सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माताओं ने खुद फिल्म का रनटाइम कम करने की योजना बनाई। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, सिकंदर के 26 सीन काटे गए। 'चार मिस कॉल...चलो राजकोट' संवाद वाला दो मिनट 26 सेकंड का सीन काटा गया, साथ ही 'आ गए आ गए...बुरे पति' संवाद वाला चार मिनट का सीन भी काटा गया। इसके अलावा, 'उसे लेके आता हूं' संवाद वाला एक मिनट 12 सेकंड का सीन भी काटा गया।
Salman Khan Sikandar: सलमान की 'सिकंदर' पर चली सेंसर की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानिए रन टाइम की जानकारी
फिल्म का रनटाइम
यह भी बताया गया है कि जिस सीन में सलमान खान 'अजीब दास्तां है ये' गाना गा रहे हैं, उसे भी 11 सेकंड छोटा कर दिया गया है। 'ये सिर्फ सैंपल था' संवाद वाले एक सीन को भी 40 सेकंड छोटा कर दिया गया है। कुल मिलाकर निर्माताओं ने सिकंदर के 14 मिनट 28 सेकंड को काट दिया है। इसके बाद, एआर मुरुगदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म का कुल रनटाइम कथित तौर पर दो घंटे 15 मिनट और 47 सेकंड है।
Sikandar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'सिकंदर' की धीमी शुरुआत, जानें अब तक कितनी हुई कमाई?
सेंसर बोर्ड ने करवाए थे ये बदलाव
सीबीएफसी ने सोमवार, 24 मार्च को फिल्म को यूए सेंसर सर्टिफिकेट के साथ पास किया था, तब इस फिल्म का रनटाइम दो घंटे 30 मिनट और आठ सेकंड था। वहीं, अब इसकी अवधि और कम हो गई है। फिल्म को पहले मामूली कट के बाद सिकंदर को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई थी। निर्माताओं को फिल्म में 'होम मिनिस्टर' से 'होम' शब्द हटाने के लिए कहा गया था। इसके अलावा निर्माताओं को एक राजनीतिक पार्टी के होर्डिंग के दृश्यों को धुंधला करने का भी निर्देश दिया गया है।
Salman Khan: सलमान खान के स्टारडम से इंप्रेस हैं यह निर्देशक, शुरू से करना चाहते थे फिल्म में भाईजान को कास्ट
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान और एआर मुरुगदास ने 'सिकंदर' के लिए पहली बार साथ काम किया है। सलमान ने अपने 'किक' के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ फिर हाथ मिलाया है। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। इसे हैदराबाद और मुंबई में शूट किया गया है। 'सिकंदर' 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Priyanka Chopra: बेटी मालती की इस हरकत पर अभिनेत्री ने मनाया आजादी का जश्न, जानें किस बात पर प्रियंका हुईं खुश?