फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sikandar Faces Slow Advance Booking Check Out Its Earnings Till Now

Sikandar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'सिकंदर' की धीमी शुरुआत, जानें अब तक कितनी हुई कमाई?

Wed, 26 Mar 2025 12:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Mar 2025 12:51 AM IST
सार

Sikandar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'सिकंदर' की शुरुआत धीमी रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है।
 

विज्ञापन
Sikandar Faces Slow Advance Booking Check Out Its Earnings Till Now
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

विस्तार

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े अब सामने आने शुरू हो गए हैं। आज सुबह से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में फिल्म के अब तक 47 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं। हिंदी टूडी संस्करण की टिकट बिक्री से अब तक एक करोड़ 29 लाख रुपये की कमाई हुई है। 

विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: आईपीएल में परफॉर्म नहीं करेंगी जैकलीन फर्नांडीज, आईसीयू में हैं अभिनेत्री की मां

विज्ञापन

किस राज्यों में कितने रुपये की हुई बुकिंग

वहीं, ब्लॉक सीट्स को मिलाकर फिल्म ने पांच करोड़ 41 लाख रुपये से ज्यादा की टिकट बिक्री कर ली है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली में बिके हैं। यहां 23.56  लाख रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, जहां 22.17 लाख रुपये के टिकट बिके हैं। वहीं, राजस्थान में सलमान की इस फिल्म के लिए अब तक 14.24 लाख रुपये के टिकट बुक किए गए हैं।
Veera Dheera Sooran-L2 Empuraan: आमने-सामने होंगी मोहनलाल और विक्रम की फिल्में, एक्टर बोले- कोई परेशानी नहीं

इस राज्य में हुई सबसे कम बिक्री
हिमाचल प्रदेश में फिल्म की टिकट बिक्री सबसे कम रही है, जहां सिर्फ 1150 रुपये के टिकट बिके हैं। शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन फिल्म के कारोबार में जल्द ही तेजी आने की उम्मीद है। वितरकों का मानना है कि सलमान की यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन

ये सितारे भी आएंगे फिल्म में नजर

एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सलमान और रश्मिका के अलावा फिल्म में अंजिनी धवन, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ईद के मौके पर सलमान की इस धमाकेदार फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed