Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ से मांग ली बिना कियारा वाली खास तस्वीर, मुस्कुराते हुए बोले- अब मैं सोलो नहीं रहा
'शेरशाह' यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाल ही में मुंबई में एक ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेता ने सोलो तस्वीरें मांगे जाने पर एक जवाब दिया, जो लोगों का दिल जीत रहा है।
विस्तार
'शेरशाह' यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाल ही में मुंबई में एक ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। जब पैपराजी द्वारा अभिनेता से सवाल-जवाब किए तो उनका अंदाज देखकर साफ पता लग रहा था कि सिद्धार्थ गपशप के मूड में थे। इस दौरान अभिनेता ने कुछ प्रशंसकों के साथ खुशी-खुशी पोज दिए। लेकिन जैसे ही पैपराजी ने सिद्धार्थ को अकेले पोज देने के लिए कहा, वैसे ही अभिनेता ने इस तरह से रिएक्ट किया जिसे सुन वहां मौजूद सभी लोगों को जोर से हंसी आ गई। इतना ही नहीं शेरशाह के रिप्लाई ने एक बार फिर लोगों को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है।
Bhagya Lakshmi 500 episodes: ‘भाग्य लक्ष्मी’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स, कलाकारों ने यूं जताया दर्शकों का आभार
पैपराजी द्वारा की गई इस रिक्वेस्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा शरमा गए और खुश होकर बोले, 'अब मैं सिंगल नहीं रहा।' अभिनेता का यह जवाब सुनने के बाद पैपराजी हंसी नहीं रोक पाए। पैपराजी अकाउंट विरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में सिद्धार्थ, रेड और ब्लू चेक शर्ट, पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके वेडिंग ग्लो की तारीफ कर रहा है, तो कोई अभिनेता को बेस्ट हस्बैंड बता रहा है।
PAK की हानिया या IND की आलिया, कौन खूबसूरत!
सिद्धार्थ का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट कर दोनों की जोड़ी को दुआ दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट लिखा, 'सिड शादी के बाद और हैंडसम हो गए हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, सिद्धार्थ को पति बने देखना एक सबसे अच्छी चीज है। वह सबसे अच्छे पति हैं, इसमें कोई शक नहीं।' एक अन्य ने लिखा, 'आए हाय.....दिल जीत लिट्टा मुंडे ने।' आपको बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछले महीने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में कियारा आडवाणी से शादी की थी।
Oscars 2023: ऑस्कर 2023 के मंच पर दिखेगा 'नाटू नाटू' का जलवा, राम चरण और Jr. NTR के परफॉर्म करने की उठी मांग