फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RRR Best Original Song Nominee Naatu Naatu to be performed live Oscars 2023 Ram Charan jr Ntr S S rajamouli

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 के मंच पर दिखेगा 'नाटू नाटू' का जलवा, राम चरण और Jr. NTR के परफॉर्म करने की उठी मांग

Wed, 01 Mar 2023 11:07 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 11:07 AM IST
सार

'आरआरआर' का 'नाटू नाटू' का ऑस्कर 2023 में लाइव परफॉर्मेंस किया जाएगा।  

विज्ञापन
RRR Best Original Song Nominee Naatu Naatu to be performed live Oscars 2023 Ram Charan jr Ntr S S rajamouli
आरआरआर - फोटो : social media

विस्तार

एसएस राजामौली निर्देशित और राम चरण, जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर 2023 के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत कैटेगरी में ऑस्कर 2023 में नामांकन प्राप्त करके भारत को गौरवान्वित किया है। जहां पहले ही 'आरआरआर' सिनेमा के रुपहले पर्दे और गोल्डन ग्लोब में भारत का परचम ऊंचा कर चुकी है, वहीं अब फिल्म को लेकर ऑस्कर्स ने एक और बड़ा अपडेट साझा किया है। इस जानकारी से सभी के चेहरों पर खुशी आ जाना तय है।

विज्ञापन

RRR Best Original Song Nominee Naatu Naatu to be performed live Oscars 2023 Ram Charan jr Ntr S S rajamouli
ऑस्कर, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

अकादमी ने किया एलान
दरअसल, अकादमी ने हाल ही में पुष्टि की है कि 'आरआरआर' का वायरल हो चुका गाना 'नाटू नाटू' का राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव के साथ ऑस्कर 2023 के मंच पर लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। ऑस्कर्स द्वारा की गई घोषणा से पहले गाने के संगीतकार एमएम कीरावानी ने खुलासा किया कि इस समय लाइव परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल चल रही है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ सभी के दिलों में बड़ा सवाल यह है कि क्या राम चरण और जूनियर एनटीआर मंच पर गाने पर थिरकते नजर आएंगे? जब से लाइव परफॉर्मेंस का एलान हुआ है, तभी से फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपील कर रहे हैं कि राम चरण और जूनियर एनटीआर डांस करें।
Kishore Kumar Biopic: टी सीरीज ने दूर कीं किशोर कुमार की बायोपिक की अड़चनें, घरवालों ने दी अनुराग को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

RRR Best Original Song Nominee Naatu Naatu to be performed live Oscars 2023 Ram Charan jr Ntr S S rajamouli
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाइव परफॉर्म किया जाएगा 'नाटू नाटू'
हाल ही में अकादमी ने ट्विटर पर घोषणा की कि ऑस्कर समारोह में 'नाटू नाटू' का लाइव परफॉर्मेंस किया जाएगा। ऑस्कर के आधिकारिक पोस्ट में लिखा था, 'राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव 95वें ऑस्कर में आरआरआर को लाइव परफॉर्म करेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी साझा किया। बता दें, यह समारोह 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजिल्स, यूसए के डॉल्बी थिएटर में होगा।
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' का ट्रेलर सुपरहिट, रानी बोलीं, ‘इतना प्यार तो पहले कभी नहीं मिला’

विज्ञापन

RRR Best Original Song Nominee Naatu Naatu to be performed live Oscars 2023 Ram Charan jr Ntr S S rajamouli
एमएम कीरावानी - फोटो : सोशल मीडिया

एमएम कीरावानी कर चुके हैं रिएक्ट
'नाटू नाटू' के संगीतकार एमएम कीरावानी और गीतकार चंद्र बोस ने फरवरी में अकादमी द्वारा आयोजित एक लंच में भाग लिया था। लंच के समय, कीरावानी ने 'नाटू नाटू' के लाइव परफॉर्मेंस के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि, 'परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस शुरू हो चुकी है। यह भारत के कई कलाकारों और गायकों के साथ लॉस एंजिल्स के बहुत सारे डांसर्स का परफॉर्मेंस होगा। यह शानदार टीम वर्क होने जा रहा है।'
Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी की तबीयत बिगड़ी, इस वायरस से हैं संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed