फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra celebrates one year of Shershaah actor said yeh dil maange more

Shershaah: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सेलिब्रेट की 'शेरशाह' के एक साल पूरे होने की खुशी, बोले- "ये दिल मांगे मोर"

Fri, 12 Aug 2022 06:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 06:41 PM IST
सार

देशभक्ति फिल्म 'शेरशाह' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का किरदार अदा किया था, आज इस फिल्म के एक साल पूरा होने पर अभिनेता ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की है। अभिनेता ने फिल्म के शानदार दृश्यों की वीडियो क्लिप साझा की है और साथ ही एक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra celebrates one year of Shershaah actor said yeh dil maange more
शेरशाह - फोटो : insta

विस्तार

साल 2021 में आई देशभक्ति जॉनर 'शेरशाह' अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की एक बड़ी सफल फिल्म साबित हुई थी। विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरा एक साल हो चुका है। इस मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की है। अभिनेता ने फिल्म के शानदार दृश्यों की वीडियो क्लिप साझा की है और अपनी भावनाओं को एक नोट के जरिए साझा किया है।

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले ये दिल मांगे मोर
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'शेरशाह' में विक्रम बत्रा का किरदार अदा किया है। इस फिल्म के एक साल पूरे होने के मौके पर आज एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम से फिल्म का वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा- 'एक फिल्म, एक साल, एक कहानी जिसने हम सभी को प्रेरित किया! इस फिल्म के लिए आपके प्यार समर्थन और प्रशंसक ने काफी कुछ कहा है, मैं बस इतना ही जोड़ना चाहता हूं, शेरशाह का एक साल...और ये दिल मांगे मोर'।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस बोले आप पर गर्व है
देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शमशेरा' को समीक्षकों के साथ दर्शकों की भी खूब सराहना मिली थी। आज अभिनेता की पोस्ट पर भी फैंस कमेंट के जरिए अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मास्टरपीस का एक साल, वहीं दूसरे ने लिखा- यह फिल्म मुझे आपका प्रशंसक होने पर गर्व महसूस कराता है। इसी तरह से एक अन्य ने लिखा- आप इस कैरेक्टर के मालिक हैं, आपने इस सब कुछ दिया, आप पर बेहद गर्व है, इस फिल्म की हमेशा एक खास जगह रहेगी। प्यार और केवल प्यार।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed