फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra back to work after 8 day of marriage with Kiara Advani seen shashank khaitan viral video

Sidharth Malhotra: नई नवेली दुल्हन कियारा को छोड़ काम पर लौटे सिद्धार्थ, वीडियो पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Thu, 16 Feb 2023 08:49 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Feb 2023 08:49 AM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के आठ दिन बाद वापस काम पर लौट आए हैं। अभिनेता ने 7 फरवरी को कियारा आडवाणी से जैसलमेर में शादी की थी। अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra back to work after 8 day of marriage with Kiara Advani seen shashank khaitan viral video
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड के 'शेरशाह' यानी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सिद्धार्थ ने अपनी रियल लाइफ डिंपल यानी कियारा आडवाणी से 7 फरवरी को शादी रचाई है। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लेने के बाद जहां दोनों ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने के बाद बीते दिन यानी 15 फरवरी को सिद्धार्थ काम पर लौट आए हैं। अभिनेता को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान सिद्धार्थ ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और अभिनेता एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

Sidharth Malhotra back to work after 8 day of marriage with Kiara Advani seen shashank khaitan viral video
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : insta

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के आठ दिन बाद वापस काम पर लौट आए हैं। अभिनेता ने 7 फरवरी को कियारा आडवाणी से जैसलमेर में शादी की थी। इसके बाद जहां कपल ने पहले 9 फरवरी को दिल्ली में और 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। दिल्ली वाला रिसेप्शन दोस्तों और परिवार के लिए रखा गया था, वहीं मुंबई वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद अब बीते दिन सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता को मुंबई में शशांक खेतान के साथ स्पॉट किया गया, जिसका मतलब साफ है कि 'शेरशाह' अपने काम पर लौट आए हैं।
Box Office Report: 'शहजादा' मचाएगा 500 करोड़ी 'पठान' के साम्राज्य में खलबली! 'वारिसु' का हाल कर देगा हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

Sidharth Malhotra back to work after 8 day of marriage with Kiara Advani seen shashank khaitan viral video
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : insta

सामने आई वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा बैगी पैंट, ब्लू शर्ट, व्हाइट शूज में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सिद्धार्थ ने अपनी पूरी टीम के साथ  पैपराजी को जमकर पोज दिए। उनकी तस्वीरें क्लिक करने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए दौड़ पड़े। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सिद्धार्थ ने गॉगल्स भी लगाए हुए थे। बता दें, सिद्धार्थ और कियारा की शादी से पहले ही साफ हो गया था कि कपल अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते हनीमून पर नहीं जाएगा। सिद्धार्थ के ऐसे काम पर लौटने के बाद अब साबित हो गया है कि ये रिपोर्ट्स सच थीं।  बता दें, वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म ‘योद्धा’ की टीम के साथ स्पॉट किए गए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

विज्ञापन

Sidharth Malhotra back to work after 8 day of marriage with Kiara Advani seen shashank khaitan viral video
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : insta

सामने आए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग सिद्धार्थ को क्यूट बता रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें हैंडसम भी बुला रहे हैं। एक फैन के कमेंट करते हुए लिखा, 'सिद्धार्थ के चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ नजर आ रहा है...दोनों हमेशा खुश रहिए।' दूसरे ने लिखा, 'तुम दिन-ब-दिन और जवान होते जा रहे हो सिद्धार्थ।' गौरतलब है, पिछले काफी समय से सिद्धार्थ और कियारा की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा की केमिस्ट्री देख लोगों खूब प्यार लुटा रहे हैं। 
Daggubati Venkatesh: भतीजे के साथ बनी ‘अनाड़ी’ के हीरो की दिलचस्प जोड़ी, गा दिया, फूलों सा चेहरा तेरा...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed