फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Siddhant Chaturvedi talks about upcoming film Kho Gaye Hum Kahan compared it with Dil Chahta Hai

Siddhant Chaturvedi: 'खो गए हम कहां' की तुलना 'दिल चाहता है' से करते नजर आए सिद्धांत, कही यह बात

Mon, 03 Jul 2023 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Jul 2023 01:12 PM IST
सार

'खो गए हम कहां' के अलावा सिद्धांत के पास फिल्म 'युध्रा' भी है। इस फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले फरहान अख्तर ने लिखा है।

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi talks about upcoming film Kho Gaye Hum Kahan compared it with Dil Chahta Hai
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए सिद्धांत एक बार फिर जोया अख्तर और रीमा काग्ती के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले सिद्धांत ने रीमा और जोया के साथ फिल्म 'गली बॉय' में काम किया था। अब फिल्म 'खो गए हम कहां' को लेकर सिद्धांत बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की।

विज्ञापन


स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में आएंगे नजर
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, 'जोया अख्तर इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कुछ ऐसी ही खुश मेरी भी है। फिल्म का निर्देशन अर्जुन वरैन सिंह ने किया है। यह उनका पहला प्रोजेक्ट है, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। फिल्म में आप मुझे एक स्टैंड-अप कॉमेडियन की भूमिका निभाते हुए देखेंगे'।
विज्ञापन

Mrunal Thakur: 'नानी 30' से सामने आया मृणाल का फर्स्ट लुक, पारंपरिक साड़ी में अभिनेत्री ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


'दिल चाहता है' से की तुलना
एक्टर ने आगे कहा, 'फिल्म 'खो गए हम कहां' की वाइब्स फिल्म 'दिल चाहता है' जैसी हैं। यह डिजिटल युग में एक उभरती हुई फिल्म है। आप कल्पना कीजिए कि 'दिल चाहता है' अगर डिजिटल युग में बनाई गई होती, तो शायद वह यही फिल्म होती। अब चीजें बदल गई हैं... सोशल मीडिया की दस्तक और भी कई चीजें, इस फिल्म में हम उनके बारे में भी बात करेंगे।'
Animal: ‘सैम बहादुर’ को टक्कर देने को तैयार ‘एनिमल’, विकी कौशल और रणबीर कपूर में इस दिन होगा सीधा मुकाबला

'युध्रा' में भी आएंगे नजर
इस फिल्म के अलावा सिद्धांत के पास फिल्म 'युध्रा' भी है। इस फिल्म के बारे में सिद्धांत का कहना है, 'यह एक एक्शन फिल्म है। फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले फरहान अख्तर ने लिखा है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पुर्तगाल में हुई है। यह एक्शन से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म की अधिकांश क्रू वही है, जिन्होंने 'वॉर' और एक्शन से भरपूर अन्य इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम किया है।'
Akshara Singh: सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी ‘डार्लिंग’, नए टैलेंट को लेकर अक्षरा सिंह ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed