फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shyrlin chopra, kamsutra 3d

तो क्या पोर्न स्टार बन चुकी हैं शर्लिन चोपड़ा?

Fri, 17 Jan 2014 08:47 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 17 Jan 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
shyrlin chopra, kamsutra 3d

फिल्म ‘कामसूत्र 3डी’ को चर्चा में लाने वाली मॉडल, ऐक्टर और सिंगर शर्लिन चोपड़ा और निर्देशक रूपेश पॉल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

विज्ञापन


अब इसे फिल्म के प्रचार का अंदाज मानिए या फिर सचमुच एक हीरोइन और उसके निर्देशक के बीच हो रही असली लड़ाई। शर्लिन चोपड़ा और रूपेश पॉल अपनी-अपनी जगह से एक-दूसरे के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि रूपेश जिस ढंग से शर्लिन के लिए चुन-चुन कर अपशब्द कह रहे हैं, उसके खिलाफ शर्लिन पुलिस, अदालत और महिला आयोग तक में जा सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो रूपेश के साथ फिल्म की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शर्लिन और रूपेश के बीच का तनाव तब सामने आया था जब फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर यह हीरोइन नहीं पहुंची और डायरेक्टर ने कहा कि वह शर्लिन की परवाह नहीं करते। उनके नखरे नहीं उठाएंगे। फिल्म से शर्लिन हैं, न कि शर्लिन से यह फिल्म।

रूपेश की इस बात के जवाब में शर्लिन ने ट्विटर पर लिखा है कि मैंने इस फिल्म के लिए केवल पांच दिन शूटिंग की... और जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है उसे देखते हुए मैंने फिल्म छोड़ देने का फैसला किया है। शर्लिन का दावा है कि निर्देशक की बातों और व्यवहार ने उन्हें फिल्म छोड़ने को मजबूर किया।

सूत्रों की मानें तो शर्लिन फिल्म के प्रोमो में अपनी कुछ पलों की मौजूदगी को देखते हुए नाराज हैं। उन्हें लग रहा था कि फिल्म में उनके द्वारा दिए गए ‘एडल्ट दृश्यों’ को प्रमुखता मिलेगी और उनके चेहरे को दिखा कर ही फिल्म का प्रचार किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अतः वह नाराज हैं।

शर्लिन के ट्वीट पर रूपेश ने भी पलटवार किया है। उन्होंने मीडिया में जारी अपने वक्तव्य में कहा कि मैं शर्लिन को पोर्न और गंदगी की दुनिया से बाहर निकाल कर लाया हूं। उन्होंने यहां तक कहा कि ‘यदि शर्लिन अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहती हैं तो उन्हें कोई ‘दलाल’ रख लेना चाहिए।’

पॉल की इस प्रतिक्रिया ने लोगों को चौंकाया है।शर्लिन के फिल्म छोड़ने के फैसले पर पॉल ने कहा कि मेरे लिए यह नई खबर है। पॉल के अनुसार मैंने शर्लिन को लेकर जो भी सीन शूट किए, वे फिल्म के लिए थे।

न कि प्रमोशन के लिए। अतः प्रमोशन को लेकर शर्लिन को शिकायत नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शर्लिन का ड्रामा बेवजह है। वह भारत में केवल पब्लिसिटी पाने किए यह सब कर रही हैं।

पॉल के अनुसार कान फेस्टिवल, अमेरिकन फिल्म मार्केट और अन्य विदेशी जगहों पर प्रमोशन के वक्त शर्लिन ने शिकायत क्यों नहीं की? अगर वह नाराज थीं तो वह पहले ही प्रमोशन से अलग हो जातीं।

इस निर्देशक का शर्लिन से साफ कहना है कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि पोर्न और गंदगी की अंधेरी दुनिया से रूपेश पॉल और ‘कामसूत्र 3डी’ ने उन्हें बाहर निकाल कर सिनेमा की चमकदार दुनिया में जगह दी है। पॉल के अनुसार शर्लिन को उन्होंने एक ‘स्ट्रिपर’ से ऐक्टर बनाया है। लेकिन वह यह भी कहते हैं कि ‘आखिरी किसी का डीएनए कैसे बदला जा सकता है?’

पॉल ने शर्लिन को अपने अंदाज में सीख दी है कि यदि तुम अपना बिजनेस ही आगे बढ़ाना चाहती हो तो तुम्हें ‘दलाल’ रख लेना चाहिए, लेकिन जिसने तुम्हें बनाया है उसे बख्श देना चाहिए।

अब देखना यह है कि रूपेश की इस भद्दी भाषा का शर्लिन कैसे जवाब देंगी! हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा है कि ‘कामसूत्र 3डी’ के निर्माताओं को फिल्म के प्रमोशन में उनके नाम का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

रोचक बात यह है कि ट्विटर पर शर्लिन के करीब 11 लाख फॉलोअर हैं, जो रूपेश पॉल को उन्हीं के अंदाज में चुन चुन कर गालियां दे रहे हैं!

शर्लिन और कास्टिंग काउच...!

रूपेश पॉल अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए चौंकाने वाले राज खोल रहे हैं। उनका कहना है कि जिन दिनों वे ‘कामसूत्र 3डी’ के लिए बॉलीवुड में निर्माता ढूंढ रहे थे तो सब उन पर हंसते थे।


वे मानते थे रूपेश शर्लिन चोपड़ा को लेकर पोर्न फिल्म बना रहे थे। रूपेश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब वे शर्लिन के बारे निर्माताओं को बताते थे, तो निर्माता ‘कास्टिंग काउच’ की शर्त पर फिल्म में पैसा लगाने की बात करते थे।

यही नहीं, कुछ निर्माता तो फिल्म में काम करने वाली अन्य लड़कियों के बारे में भी ‘कास्टिंग काउच’ की शर्त रखते थे। रूपेश के अनुसार कोई निर्माता फिल्म की स्क्रिप्ट तो क्या उसका सार-संक्षेप सुनने तक को तैयार नहीं होता था। सब सिर्फ लड़कियों के साथ सोना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed