फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shyam Benegal Funeral on 24 December at 2 pm Shivaji Park Electric Crematorium

Shyam Benegal Funeral: श्याम बेनेगल का आज इस समय होगा अंतिम संस्कार, घर के बाहर छाया हुआ सन्नाटा और मायूसी

Tue, 24 Dec 2024 09:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 24 Dec 2024 09:45 AM IST
सार

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक-निर्माता और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई सेंट्रल के वोकहार्ट अस्पताल में शाम 6:38 बजे आखिरी सांस ली। आज दिवंगत श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार होगा। उनके घर के बाहर कुछ पुलिसकर्मी नजर आए, जहां पर सिर्फ और सिर्फ मायूसी और सन्नाटा देखने को मिला।

विज्ञापन
Shyam Benegal Funeral on 24 December at 2 pm Shivaji Park Electric Crematorium
दिवंगत श्याम बेनेगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दिवंगत श्याम बेनेगल का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वो 90 साल के थे। आज मंगलवार को श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में दोपहर 2 बजे श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज उनके घर त्रिवेणी संगम की बिल्डिंग के बाहर कुछ पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए, पूरे इलाके में अजीब सा सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन



 

बेटी ने बयां किया अपना दर्द
जुबैदा, अंकुर जैसी फिल्में निर्देशित की थी। श्याम बेनेगल ने 23 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली। हाल ही में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। दिवंगत श्याम बेनेगल की बेटी पिया बेनेगल ने बताया, ''वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।' दो साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थीं। उसके बाद से उनका डायलिसिस के साथ इलाज चल रहा था।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा अंतिम संस्कार
दिवंगत श्याम बेनेगल का आज मंगलवार को मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज उनके घर त्रिवेणी संगम की बिल्डिंग के बाहर कुछ पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए।
विज्ञापन

14 दिसंबर को 90वां जन्मदिन मनाया
हाल ही में 14 दिसंबर को श्याम बेनेगल ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और दिव्या दत्ता से लेकर तमाम बॉलीवुड की हस्तियों ने साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। अपने नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बना चुके श्याम बेनेगल को 8 फिल्मों के लिए यह पुरस्कार दिया जा चुका है। श्याम बेनेगल की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को बेहतरीन कलाकार दिए, जिनमें नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी जैसे कई कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के अलावा उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक 'यात्रा', 'कथा सागर' और 'भारत एक खोज' का भी निर्देशन किया। 

पिता के कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी
श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 में हैदराबाद में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने वैसे को पढ़ाई अर्थशास्त्र की थी, लेकिन बाद में उनका रुझान फोटोग्राफी की ओर हो गया था। बॉलीवुड में उन्हें आर्ट सिनेमा का जनक भी माना जाता है, जब वे बारह साल के थे, तब उन्होंने अपने फोटोग्राफर पिता श्रीधर बी. बेनेगल के दिए गए कैमरे पर अपनी पहली फिल्म बनाई थी। उनके परिवार में पत्नी नीरा बेनेगल और बेटी पिया बेनेगल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed