फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shweta prasad basu come back in film

वेश्यावृति में पकड़ी गई हीरोइन आएगी फिल्मों में?

Mon, 08 Sep 2014 02:14 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
shweta prasad basu come back in film

निर्देशक हंसल मेहता पिछले दिनों फिल्म ‘मकड़ी’ की बाल कलाकार श्वेता प्रसाद बसु के वेश्यावृत्ति रैकेट पकड़े जाने से दुखी हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अगर श्वेता फिर से बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं तो वह उन्हें अपनी अगली फिल्म एक अहम रोल देंगे।

विज्ञापन


लेकिन क्या श्वेता इसके लिए तैयार होंगी क्योंकि वह कह चुकी हैं कि खराब रोल मिलने के कारण ही वह मार्केट से बाहर हुईं और गलत रास्ते पर चल पड़ी थीं। पता नहीं, हंसल का रोल उन्हें कितना अच्छा लगेगा? अब यह फैसला श्वेता पर ही है कि वह मेन स्ट्रीम सिनेमा में वापस आना चाहती हैं या नहीं?

विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं श्वेता

shweta prasad basu come back in film

श्वेता ने बतौर बाल कलाकार विशाल भारद्वाज की फिल्म मकड़ी में अभिनय किया था, जिसके लिए उन्हें बतौर बाल कलाकर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस फिल्म के बाद वह इकबाल फिल्म में नजर आईं थीं। इकबाल फिल्म में श्वेता का रोल श्रेयस तलपड़े के भाई का रोल था।

इन फिल्मों के अलावा श्वेता कुछ विज्ञापनों में भी नजर आईं। इसके बाद से श्वेता फिल्मों से गायब हो गईँ। फिर श्वेता की चर्चा उनके वेश्‍यावृत्ति के रैकेट में पकड़े जाने के बाद ही हुई है।

सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं

shweta prasad basu come back in film

बीते रविवार की रात को हैदराबाद पुलिस ने एक होटल में छापा मार कर श्वेता बसु को गिरफ्तार किया था। यहां श्वेता समेत कुछ और लड़कियां पाई गई थीं। इस होटल में मुंबई और हैदराबाद के कुछ बड़े व्यवासायी भी थे।

पुलिस की हिरासत में आने के बाद श्वेता ने इस बात को स्वीकार कर लिया था कि वह वेश्‍यावृत्ति के रैकेट में शामिल हैं। साथ ही यह चर्चाएं भी आईं थी कि श्वेता अपने ग्राहको से एक लाख रूपए लेती थीं। जल्द ही श्वेता अपने हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के नाम भी उजागर कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed