फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shubh Mangal Saavdhan had a STRONG Week 1, STEADY run on weekdays

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'शुभ मंगल सावधान' ने पहले सप्ताह की अच्छी कमाई

Fri, 08 Sep 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Shubh Mangal Saavdhan had a STRONG Week 1, STEADY run on weekdays
शुभ मंगल सावधन - फोटो : SELF
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' हिट फिल्मों में शुमार हो गई है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में उम्मीद से कहीं अधिक कमाई की है।  'शुभ मंगल सावधान' ने पहले सप्ताह में भारतीय सिनेमाघरों में 24.03 करोड़ की कमाई कर ली है, जो उसके बजट के लिहाज से करीब ढाई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन


ट्रेल एनलिस्ट तरन आदर्श की मानें तो  'शुभ मंगल सावधान' की कमाई अभी बढ़ती रहेगी। इसे माउथ पब्लिसिली का भी फायदा मिल रहा है। दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


'बादशाहो' पर कुछ इस तरह भारी पड़ी 'शुभ मंगल सावधान', आंकड़े तो यही कहते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन


'शुभ मंगल सावधान' ने ओपनिंग डे पर 2.71 करोड़ की कमाई की थी, जो उसके बाद से लगातार बढ़ती रही। फिल्म ने शनिवार को 5.56 करोड़, रविवार को 6.19 करोड़ की कमाई की, तो सोमवार को 2.53 करोड़, मंगलवार को 2.85 करोड़, बुधवार को 2.12 करोड़ और गुरुवार को 2.07 करोड़ की कमाई की। इस वीकेंड इसकी कमाई बढ़ने की उम्मीद है। 
 


गौरतलब है कि महज 10 करोड़ के बजट से बनी फिल्म  'शुभ मंगल सावधान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने निवेशकों को संतुष्ट किया है। इस साल निवेशकों के पैसे लौटाने वाली शीर्ष फिल्म में 'शुभ मंगल सावधान' भी शामिल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed