फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shruti Haasan boyfriend Shantanu Hazarika designed her birthday cake actress called herself a lucky girl

Instagram: बॉयफ्रेंड सांतनु हजारिका ने डिजाइन किया श्रुति हासन के जन्मदिन का केक, फोटो शेयर कर खुद को बताया लकी गर्ल

Sun, 30 Jan 2022 09:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 09:21 PM IST
सार

श्रुति के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड सांतनु हजारिका ने केक का स्केच खुद डिजाइन किया है। एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।

विज्ञापन
Shruti Haasan boyfriend Shantanu Hazarika designed her birthday cake actress called herself a lucky girl
श्रुति हासन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ। - फोटो : Social Media

विस्तार

फिल्म रमैया वस्तावैया फिल्म से बॉलीवुड में पहचान पाने वाली श्रुति हासन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। श्रुति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने कोई न कोई तस्वीर पोस्ट करती रहती हैं। दरअसल श्रुति हासन डूडल कलाकार सांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। उनके साथ वह सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। श्रुति का 28 जनवरी को जन्मदिन था, ऐसे में उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड सांतनु हजारिका ने केक का स्केच खुद डिजाइन किया है। एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।

विज्ञापन

Shruti Haasan boyfriend Shantanu Hazarika designed her birthday cake actress called herself a lucky girl
Shruti Haasan - फोटो : insta
श्रुति हासन ने तस्वीर शेयर कर खुद को बताया लकी गर्ल-
एक्ट्रेस श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सांतनु हजारिका के द्वारा डिजाइन किए गए केक के स्केच की तस्वीरें शेयर की हैं और खुद को लकी गर्ल बताया है। श्रुता हासन ने केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सांतनु हजारिका आर्ट ने मेरे केक के लिए एक स्केच डिजाइन किया, 'मैं भाग्यशाली लड़की हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shruti Haasan boyfriend Shantanu Hazarika designed her birthday cake actress called herself a lucky girl
shruti haasan
एक्ट्रेस श्रुति हासन साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी हैं। श्रुति एक एक्ट्रेस होने के साथ ही अच्छी सिंगर भी हैं। श्रुति हासन ने अपने अभिनय से टॉलीवुड में  खूब नाम कमाया और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। श्रुति हासन ने फिल्म 'लक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि उनके सबसे ज्यादा पहचान फिल्म रमैया वस्तावैया से मिली। श्रुति ने अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक और जॉन अब्राहम की फिल्म वेलकम बैक जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed