फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shriya Pilgaonkar replace Kalki Koechlin in Rana Daggubati Haathi Mere Saathi

'हाथी मेरे साथी' से बाहर हुईं कल्कि कोचलिन, राणा दग्गुबाती संग अब ये एक्ट्रेस करेगी जानवरों की रक्षा

Sat, 12 Jan 2019 07:41 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 12 Jan 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
Shriya Pilgaonkar replace Kalki Koechlin in Rana Daggubati Haathi Mere Saathi
tollywood

तेलुगू सुपरस्टार राणा दग्गुबाती अपनी आने वाली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' में बेहतरीन भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्रभु सोलोमन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म में पहले अभिनेत्री कल्कि कोचलीन को साइन किया गया था जिसे रिप्लेस करते हुए अब श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में होंगी। श्रिया फिल्म नदिया के पार एक्टर सचिन पिलगांवकर की बेटी हैं। 

विज्ञापन


श्रिया इस फिल्म से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इससे पहले बॉलीवुड में उन्होंने  शाहरुख खान की फिल्म फैन से बॉलीवुड में कदम रखा था। बता दें कि फिल्म हाथी मेरे साथी तीन भाषाओं हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी। जहां तेलुगू में फिल्म का नाम अरण्या तो वहीं तमिल में कादन होगा। राणा के साथ-साथ फिल्म में बॉलीवुड एक्टर् पुल्कित स्रमाट भी अहम भूमिका में होंगे। वहीं फिल्म के बाकी किरदारो में विष्णु विशाल, जोया हुसैन भी नजर आएंगे।  वहीं, कल्कि फिल्म गली ब्वॉय में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगे। 

View this post on Instagram

In @label_anushree for the Maharashtra Times Carnival 🌸 Thanks Mom for doing my hair and approving my makeup 😏and putting up with the last minute drama . What would I do without you ? @supriyapilgaonkar #MataCarnival @mumbaitimes

A post shared by Shriya Pilgaonkar (@shriya.pilgaonkar) on

विज्ञापन


पिंकविला की खबर के मुताबिक फिल्म साल 1971 में आई राजेश खन्ना की फिल्म हाथी मेरे साथी को एक श्रृद्धांजलि देने के तौर पर बनाया जा रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट बिल्कुल अलग है हालांकि इसमें भी हाथी और बाकी जानवरों के प्रति इंसानी प्यार को दिखाया जाएगा। बता दें कि इसके लिए श्रिया और राणा केरला में पहले से फिल्म के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खबर है कि इससे पहले केरला में फिल्म की शूटिंग में बिजी राणा ने एक ट्वीट भी किया था।  जिसमें उन्होंने लिखा ' केरला के जंगलों में फिल्म की शूटिंग।' बता दें कि फिल्म को संगीत शांतनु मोएत्रा दे रहे हैं और साउंड ऑस्कर विजेता साउंड इंजीनियर रेसुल पुकुटी का है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed