एबीसीडी का प्रमोशन करने ये कहां पंहुची श्रद्वा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रचार में व्यस्त हैं। वह इसका प्रचार करने अब कुआलालंपुर में तीन दिवसीय आईफा समारोह में पहुंच गई हैं।
श्रद्धा रविवार रात आईफा समारोह में मुख्य पुरस्कारों में एक विशेष 'श्रद्धांजलि' देंगी। आईफा के दौरान श्रद्वा अपनी इस नई फिल्म का पुरजोर प्रचार करेंगी।
श्रद्वा और उनकी टीम को पूरा भरोसा है कि इन अवार्डस की धूम के बीच फिल्म के प्रचार करने से मूवी को पूरा फायदा मिलेगा।
आईफा के दौरान होगा प्रमोशन
वह चाहती हैं कि उनके प्रशंसक उनके अच्छे भाग्य की कामना करें। श्रद्धा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "हैदराबाद से मलेशिया. आईफा में 'एबीसीडी 2' का प्रचार। मुख्य पुरस्कार समारोह में एक विशेष 'श्रद्धांजलि' दे रही हूं।
अच्छे की कामना कर रही हूं। कामना करें कि मेरी किस्मत मेरा साथ दे।"