{"_id":"8215628cacd754b167562cce63ce3a36","slug":"shraddha-kapoor-tiger-shroff-starrer-baaghi-release-date-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की 'फैन' की वजह से बदली टाइगर श्रॉफ की बागी की रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की 'फैन' की वजह से बदली टाइगर श्रॉफ की बागी की रिलीज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' से ध्यान खींचा था। उन्होने अपने शानदार डांस से भी ध्यान खींचा था। अब उनकी दूसरी फिल्म 'बागी' का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। टाइगर की दूसरी फिल्म 'बागी' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन
टाइगर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली 'बागी' को 29 अप्रैल 2016 को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले 'बागी' की रिलीज की तारीख 15 अप्रैल तय थी। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' से क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट को दो हफ्ते टाल दिया गया।
विज्ञापन
'बागी' एक लव स्टोरी है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर पहली बार साथ-साथ काम कर रहे हैं। 1990 में आई सलमान खान की फिल्म 'बागी' से फिल्म की तुलना का निर्माताओं ने विरोध किया है। फिल्म से जुडे़ लोगों का कहना है कि सलमान खान की 'बागी' से कोई मेल नहीं है।
विज्ञापन
'बागी' का निर्देशन साबिर खान कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।