फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shooting of Akshay Kumar's Rowdy Rathore 2 will start from 2022 end, confirms writer K.V. Vijayndra Prasad

Rowdy Rathore 2: अगले साल शुरू होगी 'राउडी राठौर 2' की शूटिंग, लेखक के.वी विजयेंद्र प्रसाद ने की पुष्टि

Wed, 22 Dec 2021 06:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 22 Dec 2021 06:43 PM IST
सार

'राउडी राठौर' की रिलीज के नौ साल बाद, निर्माता एक्शन ड्रामा का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
shooting of Akshay Kumar's Rowdy Rathore 2 will start from 2022 end, confirms writer K.V. Vijayndra Prasad
Rowdy Rathore - फोटो : file photo

विस्तार

2012 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘राउडी राठौर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2006 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'विक्रमर्कुडु' की आधिकारिक रीमेक थी। अब नौ साल बाद, फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई है। तेलगु फिल्म के लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

2022 में शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट के अनुसार, ‘राउडी राठौर 2’ की शूटिंग बीते साल यानी 2020 में शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना माहामारी के बढ़ते मामलों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि अगले साल 2022 के अंत में सीक्वल की शूटिंग शुरू हो सकती है। लेखक विजयेंद्र प्रसाद बताते हैं कि मैं वर्तमान में ‘राउडी राठौर 2’ की पटकथा लिख रहा हूं। भंसाली साहब (निर्माता संजय लीला भंसाली) ने सीक्वल लिखने के लिए मुझसे संपर्क किया। मुझे जल्द ही स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए कहा गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार, सोनाक्षी आएंगे नजर

लेखक ने खुलासा किया कि सीक्वल में भी सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार ही पारो और शिवा का रोल निभाएंगे। हालांकि इस फिल्म में प्रीक्वल की कहानी को कंटिन्यू नहीं किया जाएगा। ‘राउडी राठौर 2’ में मुख्य किरदार  शिव और पारो हो सकते हैं, लेकिन कहानी वहां से शुरू नहीं होगी जहां राउडी राठौर का निधन हुआ था। इस फिल्म की कहानी अलग होगी। स्क्रिप्ट अगले कुछ महीनों में तैयार हो जाएगी, और फिल्म 2022 के अंत में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जल्द आएगा 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वेल

हाल ही में सलमान खान ने 'आरआरआर' के कार्यक्रम में अपनी 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वेल की घोषणा की है। इस फिल्म की कहानी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी। रिपोर्ट के अनुसार, जब लेखक को 'बजरंगी भाईजान 2' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं बजरंगी भाईजान पर कुछ नहीं कह सकता, इसके बारे में सलमान भाई बताएंगे।" यहां तक कि निर्देशक कबीर खान ने कहा कि कोई मूल विचार या स्क्रिप्ट तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed