फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shoaib ibrahim reveals in blogg that dipika kakar had miscarriage last year

Dipika-Shoaib: आखिर शोएब ने क्यों छिपाई दीपिका की पहली प्रेग्नेंसी? हैरान कर देगा यह खुलासा

Sun, 22 Jan 2023 07:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 22 Jan 2023 07:21 PM IST
सार

टेलीविजन इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम शादी के पूरे पांच साल बाद माता पिता बनने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी खुद शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में पत्नी दीपिका के साथ पोस्ट शेयर कर दी।

विज्ञापन
Shoaib ibrahim reveals in blogg that dipika kakar had miscarriage last year
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim - फोटो : social media

विस्तार

टीवी की दुनिया के पावर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है। कई दिनों से फैंस कयास लगा रहे थे कि दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। इस पर दीपिका और शोएब ने कुछ ज्यादा न कहने का फैसला लिया है। ऐसा करने की एक बड़ी वजह थी, जिसका खुलासा खुद शोएब ने बातचीत के दौरान किया।

विज्ञापन

बता दें कि दीपिका ककड़ और शोएब इब्राहम दोनों एक्टर्स होने के साथ-साथ व्लॉगर भी हैं।  दोनों एक्टिंग करने के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिनचर्या के बारे में साझा करते रहते है। शोएब ने अपने व्लॉग में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी बताते हुए एक शॉकिंग बात भी बताई है। पिछले साल फरवरी में दीपिका का मिसकैरेज हुआ। उस समय वह करीब छह हफ्ते की प्रेग्नेंट थीं, जिसके बाद दीपिका काफी टूट गई थीं। उन्होंने कहा कि हम दोनों को इन सब से बाहर आने में काफी वक्त लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब कहते हैं कि मिसकैरेज के बाद दीपिका मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से प्रभावित हुई थीं। यही वजह है कि अभी हमने इस बात का खुलकर जश्न नहीं मनाया, क्योंकि बड़े बुजुर्गों और डॉक्टर्स ने बताने के लिए मना किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक तीन महीने नहीं हो जाएं, किसी को मत बताइएगा।

यह भी पढ़ें: लीक से हटकर फिल्में बनाने पर जोर देते हैं राजकुमार संतोषी, बोले- सीजन के हिसाब से नहीं चलता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed