फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa-shetty-kundra-new-found-hobby-is-archery and cycling

शिल्पा शेट्टी को चढ़ा तीरंदाजी का शौक, शेयर किया वीडियो

Sat, 24 Jun 2017 06:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Sat, 24 Jun 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
shilpa-shetty-kundra-new-found-hobby-is-archery and cycling
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वो अपने हर खास पल को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। 

विज्ञापन


शिल्पा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो तीरंदाजी करते नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने बहुत ही खूबसूरत लाइन लिखी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'तीरंदाजी सीखते वक्त मैंने महसूस किया कि तीर को तभी मारा जा सकता है जब उसे पीछे की ओर खींचा जाए। जब लगे की लाइफ में परेशानियां बढ़ रही हैं जिस वजह से आप पीछे हो रहे हैं तो याद रखिए जिंदगी आपके लिए आगे बहुत कुछ अच्छा ला रही है। बस फोकस करें, लक्ष्य बनाएं और मजे करें। तो आप चाहते हैं मैं ये और करुं...गलत पीरियड में पैदा हो गई। मैं एक अच्छी योद्धा बन सकती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने साइकिल चलाते हुए भी वीडियो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं ये 24 साल बाद कर रही हूं। लेकिन वो कहते है ना कि अगर एक बार आपने साइकिल चलाना और तैरना सीख लिया तो कभी भूलते नहीं, अब मुझे ये बात समझ आ रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed