फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Ranade will reboot Satyajit Ray Goopy Gyne Bagha Byne film with animation

50 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर देख सकेंगे सत्यजीत रे की ये फिल्म, बदला होगा पूरा रंग-रूप

Sat, 12 Jan 2019 11:48 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Jan 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Ranade will reboot Satyajit Ray Goopy Gyne Bagha Byne film with animation
Goopy Gyne Bagha Byne - फोटो : twitter
सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म 'गोपी गाइन बाघा बाइन' के स्वर्णजयंती वर्ष में इसी कहानी को एनीमेशन फिल्म के तौर पर पर्दे पर पेश करने की तैयारियां चल रही हैं। मशहूर गीतकार और लेखक गुलजार की किताबों के चित्र बनाती रहीं कलाकार शिल्पा रानाडे इस एनीमेशन फिल्म की निर्देशक हैं। 
विज्ञापन


कम लोग ही जानते हैं कि गोपी और बाघा के अनोखे किरदारों वाली फिल्म 'गोपी गाइन बाघा बाइन' की कहानी दरअसल सत्यजीत रे के बाबा उपेंद्र किशोर रायचौधरी की कहानी है जिस पर रे ने बंगाली में फिल्म बनाई और जो 1969 में रिलीज हुई थी। इसी कहानी का एनीमेशन रूपांतरण तैयार हुआ है, 'गोपी गवैया, बाघा बजैया' के नाम से। 
विज्ञापन


इस फिल्म की निर्देशक शिल्पा कहती हैं, ‘मैंने ये कहानी पढ़ी तो मुझे लगा कि ये कहानी तो ऐसी है जिस पर समय का कोई असर नहीं हुआ है। हम आज भी इस कहानी की आत्मा बरकरार रखते हुए इसे अपने हिसाब से देख सुन समझ सकते हैं। अपनी फिल्म को आज की पीढ़ी के हिसाब से तरोताजा दिखाने के लिए ही मैंने इसके लिए एनीमेशन का प्रयोग किया और इसकी भाषा भी आज के हिसाब से ही रखी है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed