फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sherlyn chopra reaction on rakhi sawant boyfriend and husband

Sherlyn Chopra: 'सब्सक्रिप्शन पर बॉयफ्रेंड बनाती हैं राखी सावंत', अभिनेत्री पर शर्लिन ने खूब उछाला कीचड़

Fri, 04 Nov 2022 07:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 04 Nov 2022 07:36 PM IST
सार

राखी और शर्लिन एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रही हैं और भला-बुरा कह रही हैं। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने राखी सावंत पर जमकर भड़ास निकाली है।

विज्ञापन
sherlyn chopra reaction on rakhi sawant boyfriend and husband
शर्लिन चोपड़ा, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री के बाद से जमकर बवाल मचा हुआ है। साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली शर्लिन चोपड़ा ने अब राखी सावंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद दोनों के बीच घमासान जारी है। राखी और शर्लिन एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रही हैं और भला-बुरा कह रही हैं। बता दें कि शर्लिन द्वारा साजिद पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ राखी सावंत साजिद के सपोर्ट में उतर आईं। उन्होंने साजिद खान को अपना भाई तक बता दिया था। राखी ने यहां तक कह दिया था कि शर्लिन हर छह महीने में किसी न किसी पर रेप का आरोप लगा देती हैं। जिसके बाद से दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है।

विज्ञापन


'हर साल भाड़े पर बॉयफ्रेंड बनाती है राखी'

हाल ही में शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने राखी सावंत पर जमकर भड़ास निकाली है। वीडियो में शर्लिन कह रही हैं कि 'राखी सावंत क्या करती हैं, वो लग्जरी होटल्स में जाकर प्राइवेट इवेंट्स करती है और करवाती भी है। और क्या करती है। सब्सक्रिप्शन पर बॉयफ्रेंड और हसबेंड बनाती हैं, उसके बाद क्या करती हैं, एक-आध साल में उन भाड़े के बॉयफ्रेंड्स और हसबेंड्स को चूस चूस कर कंगाल करती हैं और वह बेचारे भाग जाते हैं। ये है उसकी असलियत'।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


बंद नहीं करेंगे लड़ाई
राखी पर कीचड़ उछालने के बाद शर्लिन सिर्फ यहीं तक शांत नहीं हुईं, बल्कि उन्होंने साजिद खान के बारे में भी बातें कीं। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि 'हम बहुत जल्द एक आंदोलन शुरू करने वाले हैं, जिसको लेकर हम मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। और ये लड़ाई तब तक बंद नहीं करेंगे जब  तक साजिद खान जेल की सलाखों के पीछे नहीं हो जाता है'। 

इसे भी पढ़ें- Nora Fatehi: बीच समंदर में याट पर डांस करती दिखीं नोरा फतेही, कातिलाना मूव्स ने जीता फैंस का दिल

'गंदी नाली का कॉक्रोच हैं राखी'
शर्लिन चोपड़ा ने राखी के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी किया। उनसे जब पूछा गया कि आप राखी के लिए क्या कहना चाहती हैं। तो उन्होंने कहा कि 'राखी सावंत एक गंदी नाली की कॉक्रोच है, जिसे मैंने अपने हवाई चप्पल से मारा है।' इसके आगे शर्लिन ने कहा कि 'मेरी लड़ाई इससे कभी नहीं थी, मेरी लड़ाई यौन शोषण करने वालों से है'। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed