फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sherlyn chopra filed molestation case against a financier at juhu police station mumbai

Sherlyn Chopra: छेड़छाड़ की शिकार हुईं शर्लिन चोपड़ा, जान से मारने की भी मिली धमकियां, शिकायत दर्ज

Fri, 14 Apr 2023 11:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 14 Apr 2023 11:09 AM IST
सार

शर्लिन चोपड़ा ने एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। अभिनेत्री ने फाइनेंसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
sherlyn chopra filed molestation case against a financier at juhu police station mumbai
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शर्लिन चोपड़ा का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद से जुड़ा रहता है। बीते दिनों उन्होंने साजिद खान को लेकर तमाम बयान दिए थे और आरोप भी लगाए थे। अब एकबार फिर से शर्लिन चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शर्लिन ने एक शख्स पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


ये है मामला
शर्लिन चोपड़ा ने एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। अभिनेत्री ने फाइनेंसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़खानी की है। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो फाइनेंसर उनके साथ गाली गलौज करने लगा और उनको जान से मारने की धमकी भी दी है। 
विज्ञापन

 

इसे भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: ‘आलिया के लिए बेहतर बनने की कोशिश कर रहा हूं’, रणबीर ने पत्नी संग अपने रिश्ते पर कही यह बात

राखी सावंत के साथ हुई थी बहस
शर्लिन की शिकायत के बाद जुहू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शर्लिन चोपड़ा अक्सर कुछ न कुछ नए मामले का खुलासा करती रहती हैं। बीते दिनों उनकी राखी सावंत से खूब बहस हुई थी, बाद में दोनों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे के बारे में पॉजिटिव बातें बोलती और गले मिलती भी नजर आई थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed