'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर रिलीज, नेटवर्क मार्केटिंग पर तंज कसती है सीरीज; नए अंदाज में दिखे शेखर सुमन
Series The Pyramid Scheme Trailer: सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमिक अंदाज में यह सीरीज नेटवर्क मार्किटिंग की सच्चाई दिखाएगी। जानिए, कैसा है इसका ट्रेलर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्केटिंग की पोल खोलता 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर
कभी न कभी नेटवर्क मार्केटिंग से सभी का सामना होता है। कोई मजबूरी में इस काम से जुड़ता है तो कोई इसकी चकाचौंध देख कर। कुछ ऐसी ही कहानी सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' में नजर आएगी। ट्रेलर में एक लड़का दिखाया गया है, जो पिता से अपने बिजनेस के लिए पैसे मांग रहा है। मगर पिता दे नहीं रहे हैं। इस लड़के के अलावा सीरीज में एक बिजनेसमैन भी है, जो नेटवर्क मार्केटिंग के बिजनेस के सपने लोगों को दिखाता है।
अभिनेता शेखर सुमन को आखिरी बार सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था। इसके बाद अब वो 'द पिरामिड स्कीम' सीरीज में दिखाई देंगे। इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा (गोल्डी) और रणवीर शौरी (मनोज श्रीवास्तव) अहम किरदार में नजर आएंगे। इन अभिनेताओं के अलावा अंजन श्रीवास्तव, आशीष राघव, अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि भेल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल भी इसका हिस्सा हैं।
वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का निर्माण श्रेयांश पांडे ने किया है। वहीं सीरीज की निर्देशन आशीष आर. शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने मिलकर किया है। अक्षेंद्र मिश्रा ने इसकी कहानी लिखी है। सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' 5 जून को ओटीटी पर रिलीज होगी।