फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shekhar Suman launches His Film Academy Share His Happiness

अभिनेता शेखर सुमन ने खोली फिल्म एकेडमी, बोले- ‘यह कला को कुछ वापस देने का एक तरीका है’

Wed, 22 Apr 2026 03:22 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 22 Apr 2026 03:22 PM IST
सार

Shekhar Suman launches Film Academy: शेखर सुमन ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा सिनेमा को समर्पित किया है। कई उम्दा किरदार बड़े पर्दे पर निभाए हैं। सिनेमा की वजह से उन्हें प्रसिद्धि मिली। हाल ही में शेखर सुमन ने अपनी फिल्म एकेडमी खोली है। 

विज्ञापन
Shekhar Suman launches His Film Academy Share His Happiness
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर शेखर सुमन अब युवाओं को एक्टिंग सिखाएंगे। हाल ही में उन्होंने शेखर सुमन फिल्म एकेडमी लॉन्च की है। यह एक नया एक्टिंग इंस्टीट्यूट है, जिसका मकसद अगली पीढ़ी के कलाकारों और कहानीकारों को ट्रेनिंग देना है।

विज्ञापन


शेखर ने खुद तैयार किया एक्टिंग कोर्स 
शेखर सुमन अपनी फिल्म एकेडमी के बारे में कहते हैं, ‘मेरे लिए यह एकेडमी सिर्फ एक इंस्टीट्यूट नहीं है। यह उस कला को कुछ वापस देने का एक बहुत ही निजी तरीका है, जिसने मुझे सब कुछ दिया है। इन वर्षों में एक्टिंग ने मुझे अनुशासन, कल्पनाशीलता, जीवन में मजबूत रहने के गुण सिखाए हैं।’
विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘इस एकेडमी के लिए मैंने खुद एक्टिंग कोर्स डिजाइन किए हैं। इसके हर पहलू पर खुद नजर रखी है। मुझे उम्मीद है कि मैं यह सीख अगली पीढ़ी के एक्टर्स तक पहुंचा पाऊंगा। इस एकेडमी के जरिए मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ ऐसा बना पाऊंगा जो सिर्फ ट्रेनिंग से कहीं बढ़कर हो और यहां आने वाले हर स्टूडेंट के लिए एक सच्ची क्रिएटिव जर्नी बन जाए।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म एकेडमी में शेखर के बेटे और एक्टर अध्ययन सुमन भी अहम भूमिका निभाएंगे। वह एकेडमी के संस्थापक और डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे। 

करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं शेखर सुमन? 
शेखर सुमन ने अपने चार दशक के करियर में टीवी, फिल्म और ओटीटी पर खूब काम किया है। अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। पिछले साल वह संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आए थे। साथ ही बतौर प्रोड्यूसर भी उन्होंने कुछ फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed