फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sheezan Khan will participate in Khatron Ke Khiladi 13 after coming out of jail in tunisha sharma suicide case

Sheezan Khan: जेल से बाहर आने के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' बनेंगे शीजान खान? रोहित शेट्टी के शो से करेंगे वापसी

Sat, 29 Apr 2023 12:59 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:59 AM IST
सार

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' के मेकर्स और टीवी अभिनेता शीजान खान के बीच बातचीत चल रही है और वह इस सीजन का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sheezan Khan will participate in Khatron Ke Khiladi 13 after coming out of jail in tunisha sharma suicide case
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी अभिनेता शीजान खान धीरे-धीरे अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। तुनिशा शर्मा केस में जेल से बाहर निकलने के बाद अब उनकी जिंदगी पटरी पर लौट रही है। इससे पहले वह रमजान के पाक महीने में अपनी बहनों के साथ इफ्तार पार्टी में नजर आए थे। अब वह टीवी की दुनिया में भी वापसी कर रहे हैं। खबर है कि वह जल्द ही रोहित शेट्टी के शो में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

शीजान बनेंगे शो का हिस्सा

रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' शो के बहुप्रतीक्षित सीजन में से एक है। अब फैंस प्रतियोगियों के नाम जानने के लिए काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' की शूटिंग मई 2023 में शुरू होगी। धीरे-धीरे शो के प्रतिभागियों के नाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं। वहीं, अब खबर है कि इस शो में शीजान खान भी शामिल होंगे। अभिनेता ने टीवी शो 'अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल' में मुख्य भूमिका निभाने के बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। अब वह खतरों का खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं।

Zeenat Aman: जीनत अमान ने बताया राज कपूर संग अपने रिश्ते का सच, देव आनंद के खुलासे के बाद टूट गई थीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

शीजान-मेकर्स के बीच बातचीत जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' के मेकर्स और शीजान खान के बीच बातचीत चल रही है और वह इस सीजन का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं। कहा आ रहा है शीजान ने उच्च न्यायालय में अपनी यात्रा और अन्य दस्तावेजों के संबंध में याचिका दायर की है। कथित तौर पर इसकी सुनवाई 30 अप्रैल को होनी है, जिसके बाद इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि शीजान इस शो में शामिल होंगे या नहीं।

Music Royalty: जावेद अख्तर की अगुआई में आईपीआरएस ने जीती जंग, हाईकोर्ट ने कहा, गाने बजे तो देनी होगी रॉयल्टी

विज्ञापन

तुनिशा केस में आया था नाम

बता दें कि बीते साल दिसंबर में 'अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल' की लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद अभिनेत्री की मां ने शो के लीड एक्टर और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया था। दो महीने से भी अधिक समय जेल में बिताने के बाद चार मार्च को उन्हें वसई कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

Global Icons Unite: NYC में एक ही छत के नीचे लगा ग्लोबल सितारों का जमावड़ा, रणवीर सिंह ने लूटी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed