फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shatrughan Sinha reveals Sholay Deewaar was offered to him said Have not watched these two films till date

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर की गई थी शोले-दीवार, इस वजह से आज तक नहीं देखी दोनों फिल्म

Thu, 22 Feb 2024 09:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Feb 2024 09:07 PM IST
सार

इस बातचीत में उन्होंने अमिताभ बच्चन अभिनीत दीवार और मनोज कुमार के निर्देशन में बनी शोर जैसी फिल्मों को भी रिजेक्ट करने को लेकर खुलासा किया।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha reveals Sholay Deewaar was offered to him said Have not watched these two films till date
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : शत्रुघ्न सिन्हा- इंस्टाग्राम

विस्तार

हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में शोले का नाम जरूर शामिल किया जाता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में बिग बी की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। हाल ही में दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। 

विज्ञापन

South Films: विवादों में घिर चुकी हैं इन साउथ सितारों की बड़ी फिल्में, किसी की कहानी तो किसी के नाम पर हुआ बवाल

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया दिलचस्प खुलासा

उन्होने बताया कि अमिताभ से पहले इस किरदार के लिए उनसे संपर्क किया गया था। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि फिल्म के निर्देशक रमेश  सिप्पी ने इस प्रोजेक्ट के लिए उनका इंतजार किया, लेकिन कई फिल्मों में काम करने की वजह से वे इस किरदार को नहीं निभा सके। 

शोले और दीवार का मिला था ऑफर

इस बातचीत में उन्होंने अमिताभ बच्चन अभिनीत दीवार और मनोज कुमार के निर्देशन में बनी शोर जैसी फिल्मों को भी रिजेक्ट करने को लेकर खुलासा किया। शत्रुघ्न ने कहा, ''अमिताभ बच्चन का शोले का किरदार मेरे पास आया था, रमेश सिप्पी ने भी यह बात अपनी किताब में लिखी है। इसके लिए मैंने डेट्स निकालने की कोशिश की, लेकिन उस समय मैं कई फिल्मों में काम कर रहा था और रमेश जी मुझे फिल्म को लेकर निश्चित तारीखें नहीं बता पा रहे थे, वे चाहते थे कि मैं अपनी सभी तारीखें इस फिल्म के लिए रोक दूं, लेकिन ऐसा न हो सका। मुझे लगता है कि मुझे उस फिल्म में काम करना चाहिए था। मैंने इसमें काम नहीं किया, लेकिन मुझे अमिताभ बच्चन के लिए भी खुशी होती है, जिन्हें शोले से इतना बड़ा ब्रेक मिला और वह नेशनल आइकन बन गए।"

विज्ञापन

आज तक नहीं देखीं ये फिल्में

इस बातचीत में शत्रुघ्न ने इन फिल्मों में काम न करने का अफसोस जताते हुए खुलाया किया कि इसी वजह से उन्होंने ये फिल्में कभी नहीं देखीं। अभिनेता ने कहा, “दीवार फिल्म भी मुझे ऑफर की गई थी, लेकिन मैं इसमें काम नहीं कर सका। इसे मानवीय भूल कहा जा सकता है, लेकिन मैं अमिताभ के लिए खुश हूं। उन्होंने दोनों फिल्मों में अच्छा काम किया। मुझे अपने फैसले पर पछतावा है। इसलिए मैंने ये फिल्में नहीं देखीं।'' 
Actress: एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ इन हसीनाओं ने अभिनय में आजमाई किस्मत, दमदार अदाकारी से जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed