Vishal Dadlani: मुस्लिमों को लेकर विशाल ददलानी के ट्वीट पर आया शशि थरूर का रिएक्शन, बोले- शाबाश...
नूपुर शर्मा ने हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उनके इस बयान के बाद ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई सहित 15 से ज्यादा देशों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पैगंबर मुहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणियों पर चल रहे विवाद के बीच भारत के मुसलमानों के लिए बोलने के लिए सिंगर-म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी की तारीफ की है। हाल ही में विशाल ने भारतीय मुसलमानों को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे।
विशाल ददलानी ने किया ये ट्वीट
अपने ट्वीट में विशाल ने लिखा था, 'मैं बहुसंख्यक भारतीय हिंदुओं की ओर से भारतीय मुसलमानों से यह कहना चाहता हूं कि आपको देखा, सुना और प्यार किया जाता है। आपका दर्द हमारा दर्द है। आपकी देशभक्ति पर सवाल नहीं है, आपकी पहचान भारत या किसी और के धर्म के लिए खतरा नहीं है। हम एक राष्ट्र, एक परिवार हैं।'
I want to say this to Indian Muslims on behalf of a majority of Indian Hindus. You are seen & heard, loved & treasured. Your pain is our pain. Your patriotism is not in question, your identity is not a threat to India or to anyone else's religion. We are one Nation, one family.
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) June 16, 2022
Warmly echoed, @VishalDadlani -- shabash for speaking for the vast silent majority! https://t.co/HX1ZSgrbHZ
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 16, 2022
बता दें कि नुपुर शर्मा ने हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उनके इस बयान के बाद ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई सहित 15 से ज्यादा देशों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। जिसके बाद नुपुर को भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। वहीं इस मामले में भाजपा ने अपने एक अन्य प्रवक्ता नवीन जिंदल को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा नुपुर शर्मा के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कई एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस बीच, नुपुर शर्मा ने अपना बयान दर्ज करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के सामने पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है।