फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharman joshi on kafas casting couch reunion with aamir khan r madhavan said It is very tough to pick someone

Sharman Joshi: यौन शोषण के शिकार बच्चे को कैसे संभाले? शरमन जोशी ने वेब शो 'कफस' पर खुलकर की बात

Sun, 25 Jun 2023 01:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 25 Jun 2023 01:13 PM IST
सार

अभिनेता शरमन जोशी अपने वेब शो कफस के साथ छोटे पर्दे पर वापस आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार वह एक बाल कलाकार के पिता की भूमिका में हैं जो काम के दौरान यौन शोषण का शिकार हुआ है।

विज्ञापन
Sharman joshi on kafas casting couch reunion with aamir khan r madhavan said It is very tough to pick someone
शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शरमन जोशी अपने वेब शो कफस के साथ छोटे पर्दे पर वापस आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार वह एक बाल कलाकार के पिता की भूमिका में हैं जो काम के दौरान यौन शोषण का शिकार हुआ है। उनकी थ्री इडियट्स की सह-कलाकार मोना सिंह भी इसमें शरमन की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। इस वेब शो के छह एपिसोड होंगे। हाल ही में शरमन ने शरमन जोशी ने शो के बारे में खुलकर बात की और यौन शोषण की शिकार एक युवा पीड़िता को संभालने के सही तरीके पर भी जोर दिया।

विज्ञापन

एक इंटरव्यू के दौरान जब शरमन से पूछा गया कि माता-पिता को यौन शोषण के शिकार बच्चे को कैसे संभालना चाहिए? तो अभिनेता ने जवाब दिया कि इसका कोई मानक प्रारूप नहीं है। वास्तविक जीवन की स्थिति में मैं पेशेवर से सलाह लूंगा और निश्चित रूप से हर समय अपने बच्चे के पास रहूंगा। जब तक मुझे नहीं लगता कि मेरे बच्चे ने अपनी भावनाओं पर नियंत्रण पा लिया है तब तक मैं उसे अकेला नहीं छोड़ूंगा। मुझे लगता है कि ऐसी स्थितियों में आपको मदद करने के लिए, मार्गदर्शन करने के लिए, आघात से निपटने के लिए एक एक्सपर्ट की आवश्यकता होती है। क्योंकि यह माता-पिता के लिए भी आसान नहीं है और फिर माता-पिता को इस संदर्भ में मार्गदर्शन की जरूरत होती है। मनोचिकित्सकों या मनोवैज्ञानिकों जैसे एक्सपर्ट्स के पास इन मामलों का अनुभव होता है, जो काफी मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sharman joshi on kafas casting couch reunion with aamir khan r madhavan said It is very tough to pick someone
शरमन जोशी - फोटो : ट्विटर

वहीं, जब शरमन से शो की शूटिंग के दौरान यादगार पल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शो की पूरी शूटिंग मेरे लिए वाकई एक आनंददायक यात्रा रही है क्योंकि इसे बहुत खूबसूरती से लिखा गया है। पात्रों के किरदारों, स्थितियों, जटिलताओं को बहुत अच्छी तरह से उकेरा और गहराई से दर्शाया गया है। यह सब चित्रित करने में बहुत मजा आया। यह और भी मजेदार है जब आपके साथ मोना सिंह जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री हो। वह आपमें से सर्वश्रेष्ठ को बाहर लाती हैं।

विज्ञापन

शरमन ने हाल ही में एक गुजराती फिल्म बधाई हो में एक गर्भवती पुरूष की भूमिका निभाई थी। जब पूछा गया कि वह किस तरह के किरदार निभाना पसंद करते हैं। आपकी पसंदीदा शैली कौन सी है? तब अभिनेता ने जवाब दिया मुझे लगातार कुछ ऐसा करने की जरूरत है जो मैंने किया है और वह उससे हटकर हो, जो लीक से हटकर हो। यही बात मुझे उत्साहित करती है।

यह भी पढ़ें:  तलाक के बाद भी एक-दूसरे से नफरत नहीं करते ये बॉलीवुड सेलेब्स, निभा रहे दोस्ती का खूबसूरत रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed