Sham Kaushal: शाम कौशल के लिए यह सीन फिल्माना था बहुत चुनौतीपूर्ण, बोले- इतना डर पहले कभी नहीं लगा
शाम कौशल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्शन डायरेक्टर हैं। वह अब तक कई फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुके हैं। हालांकि, अपने बेटे की फिल्म की शूटिंग के दौरान वह थोड़े असहज हो गए थे।
विस्तार
शाम कौशल अब तक कई फिल्मों के एक्शन दृश्यों को कैमरे में फिल्मा चुके हैं। किसी भी सीन को वह आसानी से कोरियोग्राफ कर चुके हैं। हालांकि, अपने बेटे विक्की कौशल की फिल्म डंकी के एक सीन को फिल्माते समय उन्हें काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ा था। उनके मुताबिक उन्हें इतना डर पहले कभी नहीं लगा था।
हाल ही में शाम कौशल ने डंकी में अपने बेटे के आत्मदाह वाले दृश्य को निर्देशित करने को लेकर चर्चा की। शाम ने कहा कि इस तरह के दृश्यों की योजना बनाते समय वह अक्सर केवल अंतिम परिणाम पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हालांकि वह आमतौर पर बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसे दृश्यों को फिल्माते हैं, लेकिन ऐसे सीन विशेष रूप से उनके बेटे के साथ, कभी-कभी उन्हें असहज महसूस कराते हैं।
शाम कौशल ने निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ एक प्रभावशाली आग के दृश्य की योजना बात करते हुए कहा कि शुरू में, उन्होंने विक्की के किरदार को आग की लपटों से भागने पर विचार किया। हालांकि, बाद में उनको लगा कि यह सही भावना व्यक्त नहीं करेगा।
यह सीन उनके बेटे पर फिल्माया जा रहा था,इसलिए एक्शन डायरेक्टर तनाव में थे, लेकिन इसके बावजूद सीन की भावनाओं को कैद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे। शाम ने साझा किया कि यह केवल उनके बेटे विक्की के बारे में नहीं था। वह हर अभिनेता को परिवार की तरह देखते हैं।
Saif Ali Khan: जब सैफ अली खान ने किया खुलासा, करीना से शादी करने के कारण मिलीं जान से मारने की धमकियां