फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shalin Bhanot Show Bekaaboo to go off air read what bigg boss 16 ex contestant says about it

Shalin Bhanot: शालीन भनोट का शो 'बेकाबू' होने जा रहा है बंद? अभिनेता ने चुप्पी तोड़ते हुए बताई सच्चाई

Fri, 19 May 2023 09:51 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 19 May 2023 09:51 AM IST
सार

शालीन भनोट का शो बेकाबू फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस शो को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। शो में शालीन भोनट राक्षस की भूमिका निभा रहे हैं। शालीन के किरदार को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये शो जल्द ऑफ एयर होने वाला है।

विज्ञापन
Shalin Bhanot Show Bekaaboo to go off air read what bigg boss 16 ex contestant says about it
शालीन भनोट, शो बेकाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलर्स टीवी के मशहूर टीवी सीरियल बेकाबू को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट रानव का किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। लेकिन शालीन स्टारर शो बेकाबू इन दिनों कुछ गलत वजहों को लेकर सूर्खियों में है। दरअसल शो को जल्दी ही ऑफ एयर करने की बातें सामने आ रही हैं। शालीन भनोट ने शो के ऑफएयर होने पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Shalin Bhanot Show Bekaaboo to go off air read what bigg boss 16 ex contestant says about it
शालीन भनोट - फोटो : social media

शालीन भनोट ने शो को ऑफ एयर करने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस बारे में बात करते हुए शालीन ने कहते हैं कि,'ये बात पूरी तरह से गलत है। हां शो को लिमिटेड एपिसोड सीरीज होने की वजह से कुछ समय तक ही चलाया जाएगा। लेकिन अभी शो को ऑफ एयर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है'। हालांकि शो कभी न कभी ऑफ एयर होगा ही। लेकिन अभी मेरा शो अच्छा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shalin Bhanot Show Bekaaboo to go off air read what bigg boss 16 ex contestant says about it
बेकाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बेकाबू की स्टार कास्ट पर बात करें तो इस शो में शालीन भनोट के साथ ईशा सिंह अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। इन दोनों के अलावा शो में अभिषेक कुमार, चेतन हंसराज और मोनालीसा जैसे कई कालाकार नजर आ रहे हैं। बेकाबू की कहानी एक राक्षस और परी की प्रेम कहानी पर आधारित है।

यह भी पढ़ें:  अब भी दोस्त हैं रवीना-खिलाड़ी कुमार! एक्ट्रेस ने अक्षय-शिल्पा को लेकर भी खोले दिल के राज
 
विज्ञापन

Shalin Bhanot Show Bekaaboo to go off air read what bigg boss 16 ex contestant says about it
शालीन भनोट - फोटो : social media

तो वहीं शालीन की नई वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का पोस्टर रिलीज हो गया है। अविनाश में शालीन पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले कर रहे है। पुलिस के रोल में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं। अविनाश में रणदीप हुड्डा लीड रोल में है। एक्टर को नए अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। शालीन ने कहा कि वो पिछले 2 साल से इस वेब सीरीज की तैयारी कर रहे थे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है।

Shalin Bhanot Show Bekaaboo to go off air read what bigg boss 16 ex contestant says about it
शालीन भनोट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शालीन को बिग बॉस 16 से घर-घर में दोबारा पहचान मिली। भले ही एक्टर ने शो नहीं जीता। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी फिर से बढ़ गई। बिग बॉस के बाद एक्टर की लाइफ एक बार फिर पटरी पर आ गई।

यह भी पढ़ें: कहां चूके और कहां निशाने पर लगे नवाज के किरदार, इन 10 फिल्मों में छिपी गिरती साख की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed