फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan's next movie will release on next christmas

क्रिसमस 2018 पर आएगा 'बौना' शाहरुख, तबतक कुछ यूं चलेगा काम?

Tue, 12 Sep 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 12 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan's next movie will release on next christmas
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीड‌िया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, उन्हें शाहरुख को रुपहले पर्दे पर देखने के लिए साल 2018 के आखिर तक का इंतजार करना पड़ेगा। उनकी अगली फिल्म साल 2018 के आखिर तक ही आएगी, जिसमें वो बौने का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि इस बीच वो छोटे-मोटे गेस्ट रोल्स में अपने फैंस के बीच आते रहेंगे। 
विज्ञापन


आनंद एल राय की इस फिल्म के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभी इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, जो लखनऊ में चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म मेकर इस फिल्म का फर्स्ट लुक नए साल के मौके पर जारी करेंगे।
विज्ञापन


शाहरुख खान की 'बादशाह' ने पूरे किए 18 साल, सोशल मीडिया पर फैंस का जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 4 शेड्यूल में होनी है, जिसका पहला हिस्सा शूट किया जा रहा है। इस फिल्म के क्रिसमस(2018) के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शाहरुख खान को जब कप्तान मिताली राज से माफी मांगनी पड़ी

इंडस्ट्री से जुड़े सोर्सेज का कहना है कि शाहरुख खान बीच के समय में कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं(गेस्ट रोल) करने वाले हैं। इन सब को लेकर शाहरुख से कई निर्माताओं ने संपर्क भी साधा है। पर शाहरुख उन निर्माताओं की पेशकश पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जिसमें उनका रोल छोटा सा ही सही, पर महत्वपूर्ण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed